Uncategorized

*लो वोल्टेज बिजली कटौती को लेकर 28 अप्रेल को मैनपुर में बिजली कार्यालय का घेराव*

*लो वोल्टेज बिजली कटौती को लेकर 28 अप्रेल को मैनपुर में बिजली कार्यालय का घेराव*

प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश

*लो वोल्टेज बिजली कटौती को लेकर 28 अप्रेल को मैनपुर में बिजली कार्यालय का घेराव*

 

*ब्लाक कांग्रेस कमेटी मैनपुर द्वारा बिजली की लचर व्यवस्था को लेकर उग्र आन्दोलन*

 

गरियाबंद- गरियाबंद जिले के मैनपुर विकासखण्ड क्षेत्र के लाखो लोग पिछले एक माह से लचर विघुत व्यवस्था के चलते बेहद परेशान हो गए है इस भीषण गर्मी में लगातार घंटो बिजली की कटौती और लो वोल्टेज से लोग कहरा उठे है इस समस्या के समाधान को लेकर कई बार बिजली विभाग के स्थानीय अधिकारियों सहित जिला अधिकारियों को अवगत कराया जा चूका है लेकिन अब तक समस्या का समाधान नही हुआ है जिसके कारण अपने पूर्व घोषणा अनुसार ब्लाक कांग्रेस कमेंटी मैनपुर द्वारा 28 अप्रेल दिन सोमवार को मैनपुर में लचर बिजली व्यवस्था के खिलाफ दुर्गा मंच में धरना प्रदर्शन के बाद बिजली कार्यालय का घेराव और पुतला दहन किया जायेगा जिसके लिए ब्लाक कांग्रेस कमेटी द्वारा लगातार बैठक आयोजित कर आन्दोलन को सफल बनाने क्षेत्र के जनता से अपील किया जा रहा है।

 

ब्लाक कांग्रेस कमेंटी मैनपुर के अध्यक्ष रामकृष्ण ध्रुव, महामंत्री गेंदु यादव ने बताया कि मैनपुर क्षेत्र की जनता बिजली कटौती और लो वोल्टेज से बेहद परेशान हो गए है सरप्लस बिजली वाला छत्तीसगढ़ राज्य में बिजली कटौती और लो वोल्टेज से सबसे ज्यादा परेशान किसान, विघुत आधारित व्यवसायी के साथ अम जनता है आज इस भीषण गर्मी में बिजली काटौती के कारण नल जल योजना से पानी नही मिल पा रहा है नल जल योजना के तहत बने टंकी में पानी नही भर पा रहा है अभी किसानो को सबसे ज्यादा पानी की जरूरत है लेकिन बिजली की लचर व्यवस्था के कारण मोटर पम्प नही चल पा रहा है किसानो के धान व अन्य फसल सुखने के कगार पर पहुंच गए है और तो और बिजली आधारित व्यवसाय हालर मिल, फोटोकापी दुकान,इलेक्ट्रॉनिक दुकान, व्यसायी बेहद परेशान है। कांग्रेस नेताओं ने आगे बताया लचर बिजली व्यवस्था के कारण सरकारी कार्यालयों में भी काम काज प्रभावित हो रहा है छत्तीसगढ़ राज को सरप्लस बिजली वाला राज्य कहा जाता है यहां का बिजली दूसरे प्रदेश को बेचा जा रहा है लेकिन आज भी मैनपुर विकासखण्ड क्षेत्र में 40से 50 गांव पाराटोला में बिजली नही लगी है इन सभी मांगो को लेकर ब्लाक कांग्रेस कमेटी द्वारा उम्र आन्दोलन किया जा रहा है उन्होने सभी क्षेत्र के जनता से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।

 

 

 

सुरेंद्र प्रताप सिंह जी,_ _आगामी विधानसभा क्षेत्र -247 विश्वनाथ गंज, प्रत्याशी_ आपके सौजन्य से आयोजित _"उड़ान-20 मेधा प्रतियोगिता"_ शिक्षा के उत्थान की दिशा में एक अनुकरणीय एवं दूरदर्शी पहल है। मेधावी छात्र-छात्राओं की प्रतिभा को पहचानकर, उन्हें साइकिल एवं निःशुल्क पंजीकरण के माध्यम से प्रोत्साहित करने का आपका यह संकल्प वास्तव में सराहनीय है। भावी नेतृत्वकर्ता के रूप में युवाओं के बौद्धिक विकास एवं उज्ज्वल भविष्य हेतु आपकी यह प्रतिबद्धता निःसंदेह समाज में सकारात्मक परिवर्तन का मार्ग प्रशस्त करेगी। इस पुनीत शैक्षिक अभियान की सफलता तथा आपके यशस्वी राजनीतिक भविष्य के लिए मेरी हार्दिक शुभकामनाएं एवं मंगलकामनाएं। *प्रशांत दुबे (प्रभात)* सुरेंद्र प्रताप सिंह जी,_   _आगामी विधानसभा क्षेत्र -247 विश्वनाथ गंज, प्रत्याशी_ आपके सौजन्य से आयोजित _"उड़ान-20 मेधा प्रतियोगिता"_ शिक्षा के उत्थान की दिशा में एक अनुकरणीय एवं दूरदर्शी पहल है।   मेधावी छात्र-छात्राओं की प्रतिभा को पहचानकर, उन्हें साइकिल एवं निःशुल्क पंजीकरण के माध्यम से प्रोत्साहित करने का आपका यह संकल्प वास्तव में सराहनीय है।   भावी नेतृत्वकर्ता के रूप में युवाओं के बौद्धिक विकास एवं उज्ज्वल भविष्य हेतु आपकी यह प्रतिबद्धता निःसंदेह समाज में सकारात्मक परिवर्तन का मार्ग प्रशस्त करेगी। इस पुनीत शैक्षिक अभियान की सफलता तथा आपके यशस्वी राजनीतिक भविष्य के लिए मेरी हार्दिक शुभकामनाएं एवं मंगलकामनाएं।   *प्रशांत दुबे (प्रभात)*

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
error: Content is protected !!