Uncategorized

तालाब में डूबने से 75 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति की मौत 

तालाब में डूबने से 75 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति की मौत 

प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश

तालाब में डूबने से 75 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति की मौत

 

फिंगेश्वर से बड़ी खबर सामने आ रही है जहां तालाब में डूबने से एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग दोपहर तालाब में नहाने गया था। इस दौरान वह तालाब में डूब गया। घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मामला फिंगेश्वर थाने का है।

 

मिली जानकारी के अनुसार फिंगेश्वर के गरीबनाथ तालाब में कुछ लोगों ने तैरती हुई लाश देखी तो हड़कंप मच गया। इसकी सूचना ग्रामीणों को लगते ही मौके पर भीड़ लग गई। लोगों ने घटना की जानकारी फिंगेश्वर पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के मदद से शव को तालाब से बाहर निकलवाया।

 

शव की पहचान फिंगेश्वर निवासी बरसन उम्र 75 वर्ष के रूप में की गई। बताया जा रहा है कि बरसन लकड़ी लाने गया था जिसके बाद लगभग 2 बजे तालाब में नहाने गया हुआ था। लगभग 3 बजे जब महिलायें घाट पर नहाने गई तब उसका शव तैरते हुए देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी।

 

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के मदद से शव को बाहर निकलवाया। बुजुर्ग के सर पर चोट के निशान थे। आशंका जताई जा रही है कि नहाते वक्त बुजुर्ग का पैर सीढ़ियों में फिसल गया होगा और सर में चोट लगने से बेहोशी में वह पानी में डूब गया और उसकी मौत हो गई।  पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए चीरघर भेज दिया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह पता चल पाएगी। फिलहाल पुलिस आगे की जांच कर रही है।

सुरेंद्र प्रताप सिंह जी,_ _आगामी विधानसभा क्षेत्र -247 विश्वनाथ गंज, प्रत्याशी_ आपके सौजन्य से आयोजित _"उड़ान-20 मेधा प्रतियोगिता"_ शिक्षा के उत्थान की दिशा में एक अनुकरणीय एवं दूरदर्शी पहल है। मेधावी छात्र-छात्राओं की प्रतिभा को पहचानकर, उन्हें साइकिल एवं निःशुल्क पंजीकरण के माध्यम से प्रोत्साहित करने का आपका यह संकल्प वास्तव में सराहनीय है। भावी नेतृत्वकर्ता के रूप में युवाओं के बौद्धिक विकास एवं उज्ज्वल भविष्य हेतु आपकी यह प्रतिबद्धता निःसंदेह समाज में सकारात्मक परिवर्तन का मार्ग प्रशस्त करेगी। इस पुनीत शैक्षिक अभियान की सफलता तथा आपके यशस्वी राजनीतिक भविष्य के लिए मेरी हार्दिक शुभकामनाएं एवं मंगलकामनाएं। *प्रशांत दुबे (प्रभात)* सुरेंद्र प्रताप सिंह जी,_   _आगामी विधानसभा क्षेत्र -247 विश्वनाथ गंज, प्रत्याशी_ आपके सौजन्य से आयोजित _"उड़ान-20 मेधा प्रतियोगिता"_ शिक्षा के उत्थान की दिशा में एक अनुकरणीय एवं दूरदर्शी पहल है।   मेधावी छात्र-छात्राओं की प्रतिभा को पहचानकर, उन्हें साइकिल एवं निःशुल्क पंजीकरण के माध्यम से प्रोत्साहित करने का आपका यह संकल्प वास्तव में सराहनीय है।   भावी नेतृत्वकर्ता के रूप में युवाओं के बौद्धिक विकास एवं उज्ज्वल भविष्य हेतु आपकी यह प्रतिबद्धता निःसंदेह समाज में सकारात्मक परिवर्तन का मार्ग प्रशस्त करेगी। इस पुनीत शैक्षिक अभियान की सफलता तथा आपके यशस्वी राजनीतिक भविष्य के लिए मेरी हार्दिक शुभकामनाएं एवं मंगलकामनाएं।   *प्रशांत दुबे (प्रभात)*

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
error: Content is protected !!