Uncategorized

सिटी कोतवाली पुलिस को मिली बड़ी सफलता, ड्रम में छुपा कर ले जा रह गांजा जप्त

सिटी कोतवाली पुलिस को मिली बड़ी सफलता, ड्रम में छुपा कर ले जा रह गांजा जप्त

प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश

सिटी कोतवाली पुलिस को मिली बड़ी सफलता, ड्रम में छुपा कर ले जा रह गांजा जप्त

 

पुष्पा वाली स्टाइल से तस्करी, शक की नहीं थी गुंजाइश, लेकिन जब ड्रम खुलवाए तो खुली रह गई आंखे

 

 

 

गरियाबंद – मंगलवार सुबह सिटी कोतवाली को अवैध गांजा तस्करी के मामले में बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुष्पा फिल्म के तर्ज में पानी के ड्रम में छुपाकर सप्लाई किए जा रहे अवैध गांजा की बड़ी खेप को पुलिस ने जप्त किया है। जिसमें अलग अलग कई ड्रम में दो दो किलो के पैकेट मिले है। पुलिस ने बताया की मुखबिर के सूचना पर कार्यवाही की है।

 

 

जानकारी के मुताबिक सिटी कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि देवभोग से एक नीला रंग के पीअप वाहन सीजी 08 बीबी 8009 के जरिए बड़ी मात्रा के अवैध गांजा की सप्लाई की जा रही है। सूचना पर पुलिस ने थाना के सामने ही वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान उक्त वाहन आते देख पुलिस ने घेराबंदी कर उसे रोक लिया। जांच में पीअप के पीछे नीले ड्रम में गांजा के पैकेट भरे हुए बरामद हुए। पुलिस को चकमा देने आरोपियों ने अलग अलग बहुत सारे ड्रम रखे थे, जिससे पुलिस को लगे को फेरी वाले है। जांच में तीन ड्रम में क्रमश 19, 16 और 09 पैकेट मिले। वजन में प्रत्येक में पैकेट दो दो किलोग्राम के निकले। फिलहाल पुलिस कागजी कार्यवाही पूरी कर रही है।

 

एक आरोपी गिरफ्तार जगदीश भाटिया, निवासी मध्यप्रदेश।

 

ओडिशा की गाड़ी, फर्जी नंबर प्लेट की आशंका

 

इधर, पुष्पा वाली स्टाइल में गांजा तस्करी के साथ ही पुलिस को चमका देने आरोपी ने पिकअप का नंबर प्लेट बदल दिया था। वाहन का हुलिया ओडिसा में चलने वाले वाहनों के जैसा ही नजर आ रहा है। जांच में इसका भी खुलासा होगा।

सुरेंद्र प्रताप सिंह जी,_ _आगामी विधानसभा क्षेत्र -247 विश्वनाथ गंज, प्रत्याशी_ आपके सौजन्य से आयोजित _"उड़ान-20 मेधा प्रतियोगिता"_ शिक्षा के उत्थान की दिशा में एक अनुकरणीय एवं दूरदर्शी पहल है। मेधावी छात्र-छात्राओं की प्रतिभा को पहचानकर, उन्हें साइकिल एवं निःशुल्क पंजीकरण के माध्यम से प्रोत्साहित करने का आपका यह संकल्प वास्तव में सराहनीय है। भावी नेतृत्वकर्ता के रूप में युवाओं के बौद्धिक विकास एवं उज्ज्वल भविष्य हेतु आपकी यह प्रतिबद्धता निःसंदेह समाज में सकारात्मक परिवर्तन का मार्ग प्रशस्त करेगी। इस पुनीत शैक्षिक अभियान की सफलता तथा आपके यशस्वी राजनीतिक भविष्य के लिए मेरी हार्दिक शुभकामनाएं एवं मंगलकामनाएं। *प्रशांत दुबे (प्रभात)* सुरेंद्र प्रताप सिंह जी,_   _आगामी विधानसभा क्षेत्र -247 विश्वनाथ गंज, प्रत्याशी_ आपके सौजन्य से आयोजित _"उड़ान-20 मेधा प्रतियोगिता"_ शिक्षा के उत्थान की दिशा में एक अनुकरणीय एवं दूरदर्शी पहल है।   मेधावी छात्र-छात्राओं की प्रतिभा को पहचानकर, उन्हें साइकिल एवं निःशुल्क पंजीकरण के माध्यम से प्रोत्साहित करने का आपका यह संकल्प वास्तव में सराहनीय है।   भावी नेतृत्वकर्ता के रूप में युवाओं के बौद्धिक विकास एवं उज्ज्वल भविष्य हेतु आपकी यह प्रतिबद्धता निःसंदेह समाज में सकारात्मक परिवर्तन का मार्ग प्रशस्त करेगी। इस पुनीत शैक्षिक अभियान की सफलता तथा आपके यशस्वी राजनीतिक भविष्य के लिए मेरी हार्दिक शुभकामनाएं एवं मंगलकामनाएं।   *प्रशांत दुबे (प्रभात)*

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
error: Content is protected !!