हरियाणा
Trending

हथीन उपमंडल में 28 सितंबर से लगेंगे सेवा सेतु शिविर।

हथीन उपमंडल में 28 सितंबर से लगेंगे सेवा सेतु शिविर।

प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश

हथीन उपमंडल में 28 सितंबर से लगेंगे सेवा सेतु शिविर।

 

निखिल शर्मा, हथीन।

उपमंडल हथीन क्षेत्र के नागरिकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा सेतु शिविर आयोजित किए जाएंगे। प्रशासन की ओर से जारी सूचना के अनुसार शिविर उपायुक्त डॉ. जयेंद्र सिंह छिल्लर के मार्गदर्शन में आयोजित होंगे।

 

इन शिविरों में नागरिकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी देने के साथ योजनाओं का लाभ लेने के लिए परामर्श और आवेदन करने की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। संबंधित टीमों द्वारा प्राप्त आवेदनों को आगे की कार्रवाई के लिए भेजा जाएगा।

 

हथीन क्षेत्र में सेवा सेतु शिविरों का कार्यक्रम इस प्रकार है। नगर पालिका हथीन में 28 सितंबर 2026, खंड हथीन में 29 सितंबर 2026, उटावड़ (महाग्राम) में 5 अक्टूबर 2026 और बहीन (महाग्राम) में 6 अक्टूबर 2026 को शिविर आयोजित होंगे।

 

इन शिविरों में विशेष रूप से मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना के पात्र लाभार्थियों को आमंत्रित किया जाएगा।

 

एसडीएम हरिराम ने क्षेत्र के पात्र नागरिकों से निर्धारित तिथि और स्थान पर पहुंचकर सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने तथा अपनी पात्रता के अनुसार आवेदन करने और मार्गदर्शन प्राप्त करने की अपील की है।

*हमारे यूट्यूब चैनल Deobhog news express को सब्सक्राइब करें*

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
error: Content is protected !!