सेवा संकल्प अभियान के तहत रक्तदान शिविर, रक्तदाताओं को मिला सम्मान*
सेवा संकल्प अभियान के तहत रक्तदान शिविर, रक्तदाताओं को मिला सम्मान*

*सेवा संकल्प अभियान के तहत रक्तदान शिविर, रक्तदाताओं को मिला सम्मान*
रिपोर्ट: गुलाब जायसवाल ✍️📰

प्रतापगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिवस के अवसर पर गुरुवार को ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत मेडिकल कॉलेज के ब्लड सेंटर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों की मदद का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में प्रदेश के राज्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह, सदर विधायक राजेंद्र कुमार मौर्य, भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. राममोहन मीना, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष हरिओम मिश्र और भाजपा महामंत्री राजेश सिंह मौजूद रहे।
प्रभारी मंत्री ने रक्तदान करने वाले लोगों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है। एक यूनिट रक्त किसी गंभीर मरीज या दुर्घटना में घायल व्यक्ति के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। उन्होंने रक्तदाताओं के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सेवा, सहयोग और मानवता की भावना को मजबूत करते हैं।
इस अवसर पर मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य, मुख्य चिकित्साधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, पार्टी पदाधिकारी और रक्तदाता मौजूद रहे।
रक्तदान किसी जरूरतमंद के लिए जीवन बचाने का माध्यम है। ऐसे शिविरों से समाज में सेवा और सहयोग की भावना को बढ़ावा मिलता है।




