प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर गौधाम गौशाला में हवन व गौ पूजन।
प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर गौधाम गौशाला में हवन व गौ पूजन।

प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर गौधाम गौशाला में हवन व गौ पूजन।
हथीन/निखिल शर्मा कि रिपोर्ट
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर हथीन स्थित गौधाम गौशाला में “सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत हवन एवं गौ पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हथीन के तहसीलदार श्री प्रेम प्रकाश वशिष्ठ यजमान के रूप में शामिल हुए और विधिवत हवन-पूजन किया।

हवन कार्यक्रम के दौरान तहसीलदार प्रेम प्रकाश वशिष्ठ सहित उपस्थित लोगों ने यज्ञ में आहुति दी तथा गौ पूजन किया। इस अवसर पर श्री ओमकरण राघव, श्री सतीश राघव, श्री योगेंद्र नंबरदार, श्री युवराज राघव सहित उनकी टीम के सदस्यों ने भी यज्ञ में आहुति देकर कार्यक्रम में सहभागिता की।
कार्यक्रम के दौरान गौ सेवा एवं सामाजिक सेवा के संकल्प के साथ अभियान को आगे बढ़ाने पर जोर दिया गया। आयोजन में गौशाला से जुड़े सदस्यों एवं अन्य उपस्थित लोगों ने भी भाग लिया।




