E-Paperउत्तर प्रदेश
Trending

शिक्षा जगत के पितामह थे शिवशंकर शुक्ल पहली पुण्यतिथि पर श्रद्धा से याद किए गए आरएसबी इंटर कॉलेज सुन्दरगंज के संस्थापक

शिक्षा जगत के पितामह थे शिवशंकर शुक्ल पहली पुण्यतिथि पर श्रद्धा से याद किए गए आरएसबी इंटर कॉलेज सुन्दरगंज के संस्थापक

प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश

*शिक्षा जगत के पितामह थे शिवशंकर शुक्ल पहली पुण्यतिथि पर श्रद्धा से याद किए गए आरएसबी इंटर कॉलेज सुन्दरगंज के संस्थापक*

गुलाब जायसवाल कि रिपोर्ट 

कुंडा/प्रतापगढ़। आरएसबी इंटर कॉलेज सुन्दरगंज के संस्थापक शिवशंकर शुक्ल शिक्षा जगत के पितामह थे। शिक्षा और समाजसेवा के क्षेत्र में उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने जीवनभर संघर्ष कर क्षेत्र में शिक्षा की अलख जगाने का महत्वपूर्ण कार्य किया। यह बातें वरिष्ठ भाजपा नेता शिवप्रकाश मिश्र सेनानी ने मंगलवार को मलावां छजईपुर गांव में शिवशंकर शुक्ल की पहली पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में कहीं।उन्होंने संस्थापक शिवशंकर शुक्ल के जीवन और संघर्षों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान ने क्षेत्र के हजारों विद्यार्थियों के भविष्य को संवारने का काम किया।भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष हरिओम मिश्र ने कहा कि शिवशंकर शुक्ल क्षेत्र के गौरव थे। उन्होंने जीवनभर संघर्ष कर शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके कार्यों को सदैव याद किया जाएगा।उत्तर प्रदेश शासन के संयुक्त सचिव शशिकांत शुक्ल ने संस्थापक द्वारा शिक्षा एवं समाजसेवा के क्षेत्र में किए गए कार्यों को याद करते हुए उन्हें शत-शत नमन किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता आदित्य प्रसाद शुक्ल ने की, जबकि संचालन रामकिशोर शुक्ल ने किया। कार्यक्रम के अंत में विकास शुक्ल ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।इस मौके पर कृष्णाकांत शुक्ल, महानारायण मिश्र, श्यामसुंदर, सूरज शुक्ल, करुण पांडेय, राममूर्ति यादव, विनय शुक्ल एडवोकेट, सूर्यकांत शुक्ल, प्राचार्य रमाकांत, अनिल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

 

*हमारे यूट्यूब चैनल Deobhog news express को सब्सक्राइब करें*

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
error: Content is protected !!