उत्तर प्रदेश

कुंडा: पूरे धनऊ में पांच सदस्यीय परिवार घास-फूस की झोपड़ी में रहने को मजबूर, पीएम आवास के लिए लगाई गुहार

कुंडा: पूरे धनऊ में पांच सदस्यीय परिवार घास-फूस की झोपड़ी में रहने को मजबूर, पीएम आवास के लिए लगाई गुहार

प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश

कुंडा: पूरे धनऊ में पांच सदस्यीय परिवार घास-फूस की झोपड़ी में रहने को मजबूर, पीएम आवास के लिए लगाई गुहार

रिपोर्ट: गुलाब जायसवाल ✍️

घर तक सड़क नहीं, बरसात में आवागमन में परेशानी; इंजीनियर हेमंत यादव व ग्रामीणों ने अधिकारियों से जांच कर पात्रता के आधार पर आवास दिलाने की मांग की

कुंडा/प्रतापगढ़। ग्राम पंचायत देहंगरी जमालपुर के मजरा पूरे धनऊ की मौर्य बस्ती में अजय कुमार मौर्य का पांच सदस्यीय परिवार घास-फूस की झोपड़ी में रहने को मजबूर है। पक्की छत नहीं होने के कारण परिवार को बदहाल परिस्थितियों में जीवन गुजारना पड़ रहा है।

 

ग्रामीणों के अनुसार अजय मौर्य के घर तक पहुंचने के लिए सड़क की सुविधा नहीं है। इससे परिवार को रोजमर्रा के आवागमन में परेशानी होती है। बरसात के दिनों में स्थिति और खराब हो जाती है। कीचड़ और जलभराव के कारण परिवार के छोटे बच्चों सहित अन्य सदस्यों को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

 

मामले को लेकर ग्राम पंचायत देहंगरी जमालपुर के निवासी इंजीनियर हेमंत यादव ने जिलाधिकारी प्रतापगढ़, एसडीएम कुंडा, संबंधित खंड विकास अधिकारी (बीडीओ), ग्राम पंचायत सचिव और ग्राम प्रधान से मामले का संज्ञान लेने की मांग की है। उन्होंने परिवार की स्थिति का स्थलीय निरीक्षण कराकर पात्रता के आधार पर प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) का लाभ दिलाने की मांग की है।

 

ग्रामीणों ने भी प्रशासन से परिवार की स्थिति की जांच कराकर पात्रता के अनुसार सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि जरूरतमंद परिवार को सुरक्षित आवास मिलने से बरसात समेत अन्य मौसम में होने वाली परेशानियों से राहत मिल सकेगी और परिवार का जीवन-यापन बेहतर हो सकेगा।

 

*हमारे यूट्यूब चैनल Deobhog news express को सब्सक्राइब करें*

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
error: Content is protected !!