
महंगी बिजली और स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल, गांव-गांव निकाली रैली
हेमचंद नागेश कि रिपोर्ट
गरियाबंद – राज्य में लगातार बढ़ती बिजली की दरों और स्मार्ट मीटरों की कथित गड़बड़ियों से परेशान आम जनता के पक्ष में ब्लॉक कांग्रेस मैनपुर खुलकर मैदान में उतर आई है। क्षेत्र के विभिन्न गांवों में ब्लॉक कांग्रेस के नेतृत्व में विशाल जागरूकता रैली निकाली गई, ग्राम जिडार में एक बड़ी जनसभा के रूप में हुआ। रैली के दौरान प्रभारी एवं जिला स्तर के नेता लोकेन्द्र सिंह कोमर्रा , ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रामकृष्ण ध्रुव, महामंत्री गेंदु यादव, युवा कांग्रेस अध्यक्ष सोहन नागेश, शाहिद मेमन, निहाल नेताम , टीकम कपिल एवं सैकड़ो कांग्रेस कार्यकर्ताओंऔर नेताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और बढ़ी हुई बिजली दरों को तत्काल वापस लेने की मांग की।
रैली गांव-गांव से गुजरते हुए मुख्य चौराहों तक पहुंची, जहां ग्रामीणों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने राज्य सरकार की नीतियों और असफलता पर करारा हमला बोला।
जनसभा को संबोधित करते हुए लोकेंद्र सिंह कोमर्रा , रामकृष्ण ध्रुव वक्ताओं ने कहा कि नए स्मार्ट मीटर लगने के बाद से उपभोक्ताओं के बिजली बिल दो से तीन गुना तक बढ़ गए हैं। बंद पड़े घरों और कम खपत वाले परिवारों को भी हजारों रुपये के भारी-भरकम बिल थमाए जा रहे हैं।
बिजली दरों में लगातार बढ़ोतरी: राज्य सरकार द्वारा बिजली की दरों में की जा रही बार-बार की वृद्धि से आम मध्यमवर्गीय और गरीब परिवारों का बजट पूरी तरह से बिगड़ गया है।
जनकल्याणकारी योजनाओं को बंद करने का आरोप -नेताओं ने आरोप लगाया कि पूर्ववर्ती ‘बिजली बिल हाफ योजना’ के प्रभाव को खत्म कर जनता पर अतिरिक्त वित्तीय बोझ डाला जा रहा है।
कांग्रेस नेताओं ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने जल्द ही बिजली की दरें कम नहीं कीं और स्मार्ट मीटर की अनिवार्यता को वापस नहीं लिया, तो इस आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। सभा के अंत में स्थानीय प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर जनहित में त्वरित कदम उठाने की मांग की गई।




