गरियाबंद

देवभोग  के झाखरपारा ग्राम पंचायत के कार्यों में अनियमितता को लेकर ग्राम सरकार और ग्रामीण आमने सामने

देवभोग  के झाखरपारा ग्राम पंचायत के कार्यों में अनियमितता को लेकर ग्राम सरकार और ग्रामीण आमने सामने

प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश

देवभोग  के झाखरपारा ग्राम पंचायत के कार्यों में अनियमितता को लेकर ग्राम सरकार और ग्रामीण आमने सामने हो गये है। ग्रामीणों का आरोप है ग्राम पंचायत ने पुलिया निर्माण, सफाई कार्यों में जमकर भ्रष्टाचार किया है।गांव के देवि सिंह ध्रुवा,विनोद ध्रुवा, जदुराम,भगवानों बेहेरा यशवंत ध्रुवा सहित दर्जन भर ग्रामीणों ने 13 बिन्दु का आरोप लगाकर जांच के लिये आवेदन किया था। ग्रामीणों के द्वारा लगायें गये आरोपों की सत्यता परखने जनपद पंचायत के आरईएस एसडीओ राधाकृष्ण शर्मा की चार सदस्यीय टीम ग्राम पंचायत पहुंची थी।

ग्राम पंचायत ने केन्दुवन और झाखरपारा के गलियों की सफाई में दो लाख छह हजार तीन सौ रूपये खर्च कर दिये पर कहीं सफ़ाई दिख नहीं रही है वही नलकुपों के सफाई में भी 19 हजार रूपये खर्च कर दिये पर हालत जस के तस है।ग्राम पंचायत ने दर्जनभर कार्य कराये पर कार्यों में पारदर्शिता लाने कहीं भी सूचना पटल नहीं बनवाया। ग्राम पंचायत को मिलने वाले सप्ताहिक बाजार निलामी के राशि में भी गड़बड़ी की है ग्रामीणों के अनुसार सप्ताहिक बाजार की निलामी 4 लाख 65 हजार में की गयी मगर ग्राम पंचायत ने उसमें भी धांधली करके दो लाख उडा दी है।एक टेबल और दो चार बीजली बोर्ड में छहसठ हजार आठ सौ दो रूपये खर्च कर दिये ग्रामीण इस बात को लेकर भी नाराज़ हैं।

-जांच दल से ग्रामीणों को उम्मीदें बहुत है पर जांच के दरम्यान बिन्दुबार जांच नहीं होने से शिकायत कर्ता नाराज होकर पंचनामा में दस्तखत तक नहीं किये। ग्रामीणों की मांग है जांच में पारदर्शिता हो।अब देखना होगा जांच कितना पारदर्शी होता है और ग्रामीणों के शिकायत पर सरपंच सचिव पर कारवाई कब तक होगी ।

सुरेंद्र प्रताप सिंह जी,_ _आगामी विधानसभा क्षेत्र -247 विश्वनाथ गंज, प्रत्याशी_ आपके सौजन्य से आयोजित _"उड़ान-20 मेधा प्रतियोगिता"_ शिक्षा के उत्थान की दिशा में एक अनुकरणीय एवं दूरदर्शी पहल है। मेधावी छात्र-छात्राओं की प्रतिभा को पहचानकर, उन्हें साइकिल एवं निःशुल्क पंजीकरण के माध्यम से प्रोत्साहित करने का आपका यह संकल्प वास्तव में सराहनीय है। भावी नेतृत्वकर्ता के रूप में युवाओं के बौद्धिक विकास एवं उज्ज्वल भविष्य हेतु आपकी यह प्रतिबद्धता निःसंदेह समाज में सकारात्मक परिवर्तन का मार्ग प्रशस्त करेगी। इस पुनीत शैक्षिक अभियान की सफलता तथा आपके यशस्वी राजनीतिक भविष्य के लिए मेरी हार्दिक शुभकामनाएं एवं मंगलकामनाएं। *प्रशांत दुबे (प्रभात)* सुरेंद्र प्रताप सिंह जी,_   _आगामी विधानसभा क्षेत्र -247 विश्वनाथ गंज, प्रत्याशी_ आपके सौजन्य से आयोजित _"उड़ान-20 मेधा प्रतियोगिता"_ शिक्षा के उत्थान की दिशा में एक अनुकरणीय एवं दूरदर्शी पहल है।   मेधावी छात्र-छात्राओं की प्रतिभा को पहचानकर, उन्हें साइकिल एवं निःशुल्क पंजीकरण के माध्यम से प्रोत्साहित करने का आपका यह संकल्प वास्तव में सराहनीय है।   भावी नेतृत्वकर्ता के रूप में युवाओं के बौद्धिक विकास एवं उज्ज्वल भविष्य हेतु आपकी यह प्रतिबद्धता निःसंदेह समाज में सकारात्मक परिवर्तन का मार्ग प्रशस्त करेगी। इस पुनीत शैक्षिक अभियान की सफलता तथा आपके यशस्वी राजनीतिक भविष्य के लिए मेरी हार्दिक शुभकामनाएं एवं मंगलकामनाएं।   *प्रशांत दुबे (प्रभात)*

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
error: Content is protected !!