E-Paperhttps://deobhognewsexpress.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedगरियाबंदछत्तीसगढ़
Trending

भालुओं के हमले से युवक घायल परिजनों ने कंधे पर नदीपार कराकर पहुंचाया एंबुलेंस तक

भालुओं के हमले से युवक घायल परिजनों ने कंधे पर नदीपार कराकर पहुंचाया एंबुलेंस तक

प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश

भालुओं के हमले से युवक घायल परिजनों ने कंधे पर नदीपार कराकर पहुंचाया एंबुलेंस तक

गरियाबंद से हेमचंद नागेश कि रिपोर्ट

गरियाबंद जिले के कामेपुर भैंसामुड़ा का मामला

 

गरियाबंद। जिले के ग्राम कामेपुर भैसामुड़ा में आज सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। खेत काम पर गए स्थानीय युवा किसान धनसाय नागेश पर दो भालुओं के एक दल ने अचानक हमला कर दिया। दो भालुओं के इस भयानक हमले में किसान गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों और परिजनों के अनुसार, धनसाय नागेश रोज की तरह आज सुबह अपने खेत की देखरेख के लिए निकले थे। इसी दौरान घात लगाकर बैठे दो भालुओं ने उन पर हमला बोल दिया। किसान के शोर मचाने और संघर्ष के बाद भालू जंगल की ओर भागे। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों ने तत्काल 108 संजीवनी एक्सप्रेस को फोन कर मदद मांगी।

सूचना मिलते ही 108 संजीवनी एक्सप्रेस गांव के लिए रवाना हुई, लेकिन रास्ते में पड़ने वाली बड़ी नदी में तेज बहाव के कारण एम्बुलेंस गांव तक नहीं पहुंच सकी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए परिजनों एवं ग्रामीणों ने ने हिम्मत दिखाई और घायल धनसाय को स्ट्रेचर के सहारे कंधे पर बिठाकर जलमग्न नदी पार कराई।नदी पार कराने के बाद मरीज को 108 महतारी एक्सप्रेस एम्बुलेंस तक पहुंचाया गया, जिसके बाद उन्हें तुरंत जिला अस्पताल गरियाबंद में भर्ती कराया गया। फिलहाल जिला अस्पताल में किसान का इलाज जारी है, घटना के बाद से क्षेत्र के ग्रामीणों में दहशत का माहौल है और उन्होंने वन विभाग से भालुओं के आतंक से मुक्ति दिलाने तथा पीड़ित किसान को मुआवजा देने की मांग की है।

 

वन परिक्षेत्र अधिकारी श्री सोरी ने बताया युवक पर दो भालू ने हमला किया है उनका जिला अस्पताल गरियाबंद में उपचार किया जा रहा है वन विभाग की टीम भी पहुंच चुकी है और तत्काल राहत राशि भी उपलब्ध कराई जाएगी,

*हमारे यूट्यूब चैनल Deobhog news express को सब्सक्राइब करें*

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
error: Content is protected !!