गरियाबंदछत्तीसगढ़टॉप न्यूज़शोक

खेत की जुताई के दौरान ट्रैक्टर पलटा, नीचे दबने से युवक की दर्दनाक मौत

खेत की जुताई के दौरान ट्रैक्टर पलटा, नीचे दबने से युवक की दर्दनाक मौत

प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश

खेत की जुताई के दौरान ट्रैक्टर पलटा, नीचे दबने से युवक की दर्दनाक मौत

 

देवभोग। देवभोग थाना क्षेत्र के अमाड़ गांव से लगे ओडिशा के खपराडीह गांव में कृषि कार्य के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। खेत की जुताई कर रहे एक युवक की ट्रैक्टर पलटने से उसके नीचे दबकर मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में शोक की लहर है।

 

मिली जानकारी के अनुसार, अमाड़ निवासी महेश्वर नागेश कृषि कार्य के लिए अपना ट्रैक्टर लेकर खपराडीह गांव गया था। खेत में जुताई के दौरान ट्रैक्टर का एक चक्का दलदल में फंस गया। बताया जा रहा है कि चक्का फंसने के बाद ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया।

 

ट्रैक्टर के पलटने से महेश्वर नागेश उसके नीचे दब गया। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने उसे बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

 

घटना की सूचना संबंधित पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाते हुए हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। हादसे से मृतक के परिवार और गांव में मातम का माहौल है।

 

नोट: घटना ओडिशा के खपराडीह गांव में हुई है, जो छत्तीसगढ़ के अमाड़ गांव से लगा हुआ क्षेत्र बताया जा रहा है।

सुरेंद्र प्रताप सिंह जी,_ _आगामी विधानसभा क्षेत्र -247 विश्वनाथ गंज, प्रत्याशी_ आपके सौजन्य से आयोजित _"उड़ान-20 मेधा प्रतियोगिता"_ शिक्षा के उत्थान की दिशा में एक अनुकरणीय एवं दूरदर्शी पहल है। मेधावी छात्र-छात्राओं की प्रतिभा को पहचानकर, उन्हें साइकिल एवं निःशुल्क पंजीकरण के माध्यम से प्रोत्साहित करने का आपका यह संकल्प वास्तव में सराहनीय है। भावी नेतृत्वकर्ता के रूप में युवाओं के बौद्धिक विकास एवं उज्ज्वल भविष्य हेतु आपकी यह प्रतिबद्धता निःसंदेह समाज में सकारात्मक परिवर्तन का मार्ग प्रशस्त करेगी। इस पुनीत शैक्षिक अभियान की सफलता तथा आपके यशस्वी राजनीतिक भविष्य के लिए मेरी हार्दिक शुभकामनाएं एवं मंगलकामनाएं। *प्रशांत दुबे (प्रभात)* सुरेंद्र प्रताप सिंह जी,_   _आगामी विधानसभा क्षेत्र -247 विश्वनाथ गंज, प्रत्याशी_ आपके सौजन्य से आयोजित _"उड़ान-20 मेधा प्रतियोगिता"_ शिक्षा के उत्थान की दिशा में एक अनुकरणीय एवं दूरदर्शी पहल है।   मेधावी छात्र-छात्राओं की प्रतिभा को पहचानकर, उन्हें साइकिल एवं निःशुल्क पंजीकरण के माध्यम से प्रोत्साहित करने का आपका यह संकल्प वास्तव में सराहनीय है।   भावी नेतृत्वकर्ता के रूप में युवाओं के बौद्धिक विकास एवं उज्ज्वल भविष्य हेतु आपकी यह प्रतिबद्धता निःसंदेह समाज में सकारात्मक परिवर्तन का मार्ग प्रशस्त करेगी। इस पुनीत शैक्षिक अभियान की सफलता तथा आपके यशस्वी राजनीतिक भविष्य के लिए मेरी हार्दिक शुभकामनाएं एवं मंगलकामनाएं।   *प्रशांत दुबे (प्रभात)*

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
error: Content is protected !!