E-Paperउत्तर प्रदेशगरियाबंदछत्तीसगढ़

गरियाबंद पुलिस की चेतावनी शराब सेवन कर पर्यटन स्थल घूमने आने वाले वाहन चालको पर होगी कार्यवाही।* 

गरियाबंद पुलिस की चेतावनी शराब सेवन कर पर्यटन स्थल घूमने आने वाले वाहन चालको पर होगी कार्यवाही।* 

प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश

🚨 *गरियाबंद पुलिस की चेतावनी शराब सेवन कर पर्यटन स्थल घूमने आने वाले वाहन चालको पर होगी कार्यवाही।*

 

🚨 *चिंगरापगार तिराहा के पास चेकिंग में 03 वाहन चालकों पर 185 MV Act के तहत मामला दर्ज।*

 

🚨 *नशा करके वाहन चलाना न सिर्फ खुद की जान जोखिम में डालना है, बल्कि सड़क पर चलने वाले अन्य निर्दोश लोगों के लिए भी बेहद खतरनाक है।*

 

गरियाबंद- पुलिस अधीक्षक गरियाबंद वेदव्रत सिरमौर सख्त निर्देश पर्यटन स्थल में घूमने शराब सेवन कर घूमने आने वाले लोगों पर होगी कार्यवाही।

जिले के पर्यटन स्थल को दृष्टिगत रखते हुए जिले में यातायात सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने और सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

इसी कड़ी में आज यातायात पुलिस टीम द्वारा चिंगरापगार तिराहा के पास विशेष चेकिंग पॉइंट लगाकर आने-जाने वाले वाहन चालकों की ब्रीथ एनालाइजर मशीन से अल्कोहल टेस्ट जांच की गई। जांच के दौरान 03 मोटर साइकिल चालक अत्यधिक शराब के नशे में वाहन चलाते हुए पाए गए। शराब पीकर लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने वाले तीनो मोटर साइकिल चालक के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम (MV Act) की धारा 185 के तहत वैधानिक कानूनी कार्यवाही की गई है। पुलिस ने मौके पर वाहनों को जब्त कर अग्रिम कार्यवाही के लिए न्यायालय भेजने की प्रक्रिया किया गया।

पुलिस अधीक्षक गरियाबंद ने आम जनता से अपील की है कि वे शराब पीकर या किसी भी प्रकार का नशा करके वाहन न चलाएं। नशा करके वाहन चलाना न सिर्फ खुद की जान जोखिम में डालना है, बल्कि सड़क पर चलने वाले अन्य निर्दोश लोगों के लिए भी बेहद खतरनाक है। गरियाबंद पुलिस द्वारा नशेड़ी वाहन चालकों के खिलाफ यह सख्त चेकिंग अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

 

सुरेंद्र प्रताप सिंह जी,_ _आगामी विधानसभा क्षेत्र -247 विश्वनाथ गंज, प्रत्याशी_ आपके सौजन्य से आयोजित _"उड़ान-20 मेधा प्रतियोगिता"_ शिक्षा के उत्थान की दिशा में एक अनुकरणीय एवं दूरदर्शी पहल है। मेधावी छात्र-छात्राओं की प्रतिभा को पहचानकर, उन्हें साइकिल एवं निःशुल्क पंजीकरण के माध्यम से प्रोत्साहित करने का आपका यह संकल्प वास्तव में सराहनीय है। भावी नेतृत्वकर्ता के रूप में युवाओं के बौद्धिक विकास एवं उज्ज्वल भविष्य हेतु आपकी यह प्रतिबद्धता निःसंदेह समाज में सकारात्मक परिवर्तन का मार्ग प्रशस्त करेगी। इस पुनीत शैक्षिक अभियान की सफलता तथा आपके यशस्वी राजनीतिक भविष्य के लिए मेरी हार्दिक शुभकामनाएं एवं मंगलकामनाएं। *प्रशांत दुबे (प्रभात)* सुरेंद्र प्रताप सिंह जी,_   _आगामी विधानसभा क्षेत्र -247 विश्वनाथ गंज, प्रत्याशी_ आपके सौजन्य से आयोजित _"उड़ान-20 मेधा प्रतियोगिता"_ शिक्षा के उत्थान की दिशा में एक अनुकरणीय एवं दूरदर्शी पहल है।   मेधावी छात्र-छात्राओं की प्रतिभा को पहचानकर, उन्हें साइकिल एवं निःशुल्क पंजीकरण के माध्यम से प्रोत्साहित करने का आपका यह संकल्प वास्तव में सराहनीय है।   भावी नेतृत्वकर्ता के रूप में युवाओं के बौद्धिक विकास एवं उज्ज्वल भविष्य हेतु आपकी यह प्रतिबद्धता निःसंदेह समाज में सकारात्मक परिवर्तन का मार्ग प्रशस्त करेगी। इस पुनीत शैक्षिक अभियान की सफलता तथा आपके यशस्वी राजनीतिक भविष्य के लिए मेरी हार्दिक शुभकामनाएं एवं मंगलकामनाएं।   *प्रशांत दुबे (प्रभात)*

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
error: Content is protected !!