महुली हादसे पर कांग्रेस का शोक: पीड़ित परिवार को 1 करोड़ मुआवजा, आवास और नौकरी देने की मांग*
महुली हादसे पर कांग्रेस का शोक: पीड़ित परिवार को 1 करोड़ मुआवजा, आवास और नौकरी देने की मांग*

*महुली हादसे पर कांग्रेस का शोक: पीड़ित परिवार को 1 करोड़ मुआवजा, आवास और नौकरी देने की मांग*
आर के पांडे कि रिपोर्ट
प्रतापगढ़ नगर कोतवाली क्षेत्र के महुली मोहल्ले में 100 वर्ष पुराना जर्जर मकान गिरने से ई-रिक्शा चालक श्री प्रमोद श्रीवास्तव सहित परिवार के 6 लोगों की दर्दनाक मौत की सूचना पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी साथियों के साथ मौके पर पहुंचे।
डॉ. त्रिपाठी ने महुली स्थित पीड़ित आवास पर जाकर शोक संवेदना व्यक्त की और दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद कांग्रेस कार्यालय इंदिरा भवन में 2 मिनट का मौन रखकर दिवंगतों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। इस हृदयविदारक घटना के कारण आज की पत्रकार वार्ता सहित सभी कार्यक्रम निरस्त कर दिए गए।
डॉ. नीरज त्रिपाठी ने कहा:
यह घटना बेहद दुखद है। मन दुखी है और व्यवस्था पर भी सवाल उठते हैं। जानकारी मिली है कि पीड़ित परिवार का नाम आवास की पात्रता सूची में था, बावजूद इसके उन्हें आवास नहीं मिला।
उन्होंने सरकार और जिला प्रशासन से मांग की कि हादसे में बचे परिवार के एकमात्र जीवित सदस्य अमन श्रीवास्तव को तत्काल 1 करोड़ रुपये का मुआवजा, पक्का आवास एवं सरकारी नौकरी प्रदान की जाए।
इस अवसर पर कोषाध्यक्ष वेदांत तिवारी, जिला उपाध्यक्ष राम शिरोमणि वर्मा, मनरेगा प्रभारी रवि भूषण सिन्हा, जिला प्रवक्ता मासूम हैदर, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष शुभम मिश्रा सहित दर्जनों पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहें।




