CM को भेजा ज्ञापन* _”किसानों की समस्याओं पर बैठक तक नहीं कर रहे DM प्रतापगढ़”_
CM को भेजा ज्ञापन* _"किसानों की समस्याओं पर बैठक तक नहीं कर रहे DM प्रतापगढ़"_

*BKU ने जिलाधिकारी के रवैये पर जताया रोष, CM को भेजा ज्ञापन* _”किसानों की समस्याओं पर बैठक तक नहीं कर रहे DM प्रतापगढ़”_
प्रतापगढ़ जिला व्योरो आर के पांडे कि रिपोर्ट
*प्रतापगढ़/प्रयागराज।* भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) ने जिलाधिकारी प्रतापगढ़ के कार्यशैली पर गंभीर आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश को ज्ञापन प्रेषित किया है। ज्ञापन मंडलायुक्त प्रयागराज के माध्यम से भेजा गया है।
B.K.U .के मंडल अध्यक्ष बब्लू दुबे द्वारा 27 जुलाई 2026 को दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि प्रतापगढ़ के वर्तमान जिलाधिकारी के तानाशाही रवैये से जिले के गरीब और किसान परेशान हैं। आरोप है कि जिलाधिकारी न तो किसानों का सम्मान करते हैं, न समस्या का समाधान करते हैं और न ही सरकारी फोन उठाते हैं।
ज्ञापन में कहा गया कि खाद की कालाबाजारी, फर्जी मेडिकल बनवाना, छुट्टा पशुओं का आतंक, नहरों का सूखा, भूमाफियाओं का बोलबाला और तहसीलों में भ्रष्टाचार चरम पर है। इसके बावजूद दो वर्षों से धारा 24 की नाप, मुआवजा और पेंशन की बैठक नहीं की गई।
B.K.U. ने आरोप लगाया कि किसान संगठनों के साथ बैठक के लिए मुख्यमंत्री के आदेश भी जारी हुए, लेकिन जिलाधिकारी ने आज तक एक भी बैठक नहीं की। शिकायत करने पर जेल भेजने की धमकी दी जाती है।
संगठन ने मांग की है कि इस गंभीर प्रकरण को संज्ञान में लेकर अविलंब कार्रवाई की जाए और किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए बैठक आयोजित की जाए।
_ज्ञापनकर्ता: बब्लू दुबे, मंडल अध्यक्ष B.K.U. प्रयागराज मंडल_




