
खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम को जन्मदिन पर राकेश कौशिक ने दी शुभकामनाएँ
पलवल, संवाददाता। निखिल शर्मा
हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम के जन्मदिन के अवसर पर राकेश कौशिक रनसीका, जिला मंत्री, भाजपा किसान मोर्चा, पलवल ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर उन्होंने पुष्पमाला पहनाकर तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर मंत्री का अभिनंदन किया।
राकेश कौशिक ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम जनसेवा, युवाओं के उत्थान और खेलों के विकास के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। उनके नेतृत्व में हरियाणा खेल एवं युवा कल्याण के क्षेत्र में नई उपलब्धियाँ हासिल कर रहा है।
उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि गौरव गौतम सदैव स्वस्थ, दीर्घायु एवं ऊर्जावान रहें तथा प्रदेश की सेवा में इसी समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ते रहें। उन्होंने कहा कि जनहित और विकास के प्रति उनकी कार्यशैली समाज के लिए प्रेरणादायक है।
इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने भी खेल राज्य मंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।




