सपा विधायक डॉ. आरके वर्मा पर FIR, सांसद कंगना रनौत और PM पर आपत्तिजनक पोस्ट का आरोप*
सपा विधायक डॉ. आरके वर्मा पर FIR, सांसद कंगना रनौत और PM पर आपत्तिजनक पोस्ट का आरोप*

*सपा विधायक डॉ. आरके वर्मा पर FIR, सांसद कंगना रनौत और PM पर आपत्तिजनक पोस्ट का आरोप*
_प्रयागराज मंडल ब्यूरो प्रशांत दुबे (प्रभात)_
प्रतापगढ़। रानीगंज क्षेत्र के सपा विधायक डॉ. आरके वर्मा के खिलाफ साइबर थाने में FIR दर्ज हुई है।
आरोप है कि विधायक ने अपने आधिकारिक फेसबुक पेज से सांसद कंगना रनौत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर अमर्यादित टिप्पणी की थी। पोस्ट में लिखा था – “सावधान! कंगना रनौत सावधान… कंगना मैडम बचके रहना, रखना पूरा होस! कहीं आपकी जगह ना हथिया ले ये सायोनी घोष!!”
बीजेपी युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अंशुमान सिंह ने इस पोस्ट को लेकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने साइबर थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विधायक पर केस दर्ज होने के बाद जिले की सियासत गरमा गई है। सपा और बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच बयानबाजी तेज हो गई है।
_देवभोग न्यूज़ एक्सप्रेस_
_प्रयागराज मंडल ब्यूरो प्रशांत दुबे (प्रभात)_




