गरियाबंदछत्तीसगढ़टॉप न्यूज़

देवभोग के युवा नेता देवेंद्र सिंह ठाकुर को भाजपा किसान मोर्चा में बड़ी जिम्मेदारी, रायपुर जिला (राजधानी) का बनाया गया प्रभारी

देवभोग के युवा नेता देवेंद्र सिंह ठाकुर को भाजपा किसान मोर्चा में बड़ी जिम्मेदारी, रायपुर जिला (राजधानी) का बनाया गया प्रभारी

प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश

देवभोग/गरियाबंद।
गरियाबंद जिले के देवभोग क्षेत्र के लिए गर्व की खबर सामने आई है। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा ने देवभोग के युवा भाजपा नेता देवेंद्र सिंह ठाकुर को महत्वपूर्ण संगठनात्मक जिम्मेदारी सौंपते हुए रायपुर जिला (राजधानी) का प्रभारी नियुक्त किया है। इस नियुक्ति के बाद क्षेत्र में उत्साह और खुशी का माहौल देखा जा रहा है।
बताया जा रहा है कि पहली बार देवभोग अंचल के किसी युवा नेता को राजधानी जिले की इतनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है। संगठन द्वारा दी गई इस जिम्मेदारी को क्षेत्र के कार्यकर्ता देवभोग की बढ़ती राजनीतिक पहचान और सम्मान से जोड़कर देख रहे हैं।


नियुक्ति की जानकारी सामने आने के बाद समर्थकों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने देवेंद्र सिंह ठाकुर को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की। क्षेत्र में कई स्थानों पर बधाई संदेशों का सिलसिला भी शुरू हो गया।
समर्थकों का कहना है कि यह केवल एक नियुक्ति नहीं बल्कि देवभोग क्षेत्र की प्रतिष्ठा और नेतृत्व क्षमता को मिला सम्मान है। आने वाले समय में इससे क्षेत्र के युवाओं को भी प्रेरणा मिलेगी।

*हमारे यूट्यूब चैनल Deobhog news express को सब्सक्राइब करें*

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
error: Content is protected !!