उत्तर प्रदेशउत्सवटॉप न्यूज़

सई-सकरनी पर स्थित पंच सिद्ध धाम में पुरुषोत्तम मास पर भव्य भंडारा आयोजित*

सई-सकरनी पर स्थित पंच सिद्ध धाम में पुरुषोत्तम मास पर भव्य भंडारा आयोजित*

प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश

*सई-सकरनी पर स्थित पंच सिद्ध धाम में पुरुषोत्तम मास पर भव्य भंडारा आयोजित*

प्रयागराज मंडल ब्यूरो प्रशांत दुबे कि रिपोर्ट 

प्रतापगढ़: जनपद के सुखपाल नगर स्थित पंच सिद्ध धाम सई और सकरनी नदी के संगम तट पर स्थित है। यह धाम प्राचीन काल से ऋषि-मुनियों की तपोस्थली रहा है।
स्थानीय मान्यता के अनुसार यहां वीर, बहू, सुबाहु, भद्र बाहु और अलर्ख काशी नरेश ने तपस्या की और यहीं समाधि ली। मार्कंडेय पुराण में भी इस धाम का उल्लेख मिलता है। यह भी कहा जाता है कि सोमवंशी क्षत्रियों की उत्पत्ति इसी स्थान से हुई है। बोलचाल में लोग इसे ‘पांचों सिद्ध’ के नाम से भी जानते हैं।
पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर शनिवार को पंच सिद्ध धाम पर मुख्य यजमान गंगा देवी एवं अद्दा प्रसाद मिश्रा परिवार द्वारा भव्य भंडारे का आयोजन किया गया।
मुख्य रूप से साधना मिश्रा पत्नी दीपेंद्र मिश्रा ‘दीपू’, मुख्य सहयोगी राकेश्वर पांडेय, अवनीश कुमार मिश्रा, उच्च न्यायालय प्रयागराज की अधिवक्ता निशा पत्नी शैलेंद्र कुमार, अभिषेक पांडेय, पूर्व प्रतिनिधि संगम लाल गुप्ता सांसद प्रतापगढ़ सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया

सुरेंद्र प्रताप सिंह जी,_ _आगामी विधानसभा क्षेत्र -247 विश्वनाथ गंज, प्रत्याशी_ आपके सौजन्य से आयोजित _"उड़ान-20 मेधा प्रतियोगिता"_ शिक्षा के उत्थान की दिशा में एक अनुकरणीय एवं दूरदर्शी पहल है। मेधावी छात्र-छात्राओं की प्रतिभा को पहचानकर, उन्हें साइकिल एवं निःशुल्क पंजीकरण के माध्यम से प्रोत्साहित करने का आपका यह संकल्प वास्तव में सराहनीय है। भावी नेतृत्वकर्ता के रूप में युवाओं के बौद्धिक विकास एवं उज्ज्वल भविष्य हेतु आपकी यह प्रतिबद्धता निःसंदेह समाज में सकारात्मक परिवर्तन का मार्ग प्रशस्त करेगी। इस पुनीत शैक्षिक अभियान की सफलता तथा आपके यशस्वी राजनीतिक भविष्य के लिए मेरी हार्दिक शुभकामनाएं एवं मंगलकामनाएं। *प्रशांत दुबे (प्रभात)* सुरेंद्र प्रताप सिंह जी,_   _आगामी विधानसभा क्षेत्र -247 विश्वनाथ गंज, प्रत्याशी_ आपके सौजन्य से आयोजित _"उड़ान-20 मेधा प्रतियोगिता"_ शिक्षा के उत्थान की दिशा में एक अनुकरणीय एवं दूरदर्शी पहल है।   मेधावी छात्र-छात्राओं की प्रतिभा को पहचानकर, उन्हें साइकिल एवं निःशुल्क पंजीकरण के माध्यम से प्रोत्साहित करने का आपका यह संकल्प वास्तव में सराहनीय है।   भावी नेतृत्वकर्ता के रूप में युवाओं के बौद्धिक विकास एवं उज्ज्वल भविष्य हेतु आपकी यह प्रतिबद्धता निःसंदेह समाज में सकारात्मक परिवर्तन का मार्ग प्रशस्त करेगी। इस पुनीत शैक्षिक अभियान की सफलता तथा आपके यशस्वी राजनीतिक भविष्य के लिए मेरी हार्दिक शुभकामनाएं एवं मंगलकामनाएं।   *प्रशांत दुबे (प्रभात)*

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
error: Content is protected !!