Uncategorized

 नवोदय में चयन से झरगांव में छायी खुशी, छात्र गौरव नागेश का हुआ स्वागत

नवोदय में चयन से झरगांव में छायी खुशी, छात्र गौरव नागेश का हुआ स्वागत

प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश
  1. नवोदय में चयन से झरगांव में छायी खुशी, छात्र गौरव नागेश का हुआ स्वागत

 

 

 

 

 

गरियाबंद मैनपुर। विंजन पब्लिक स्कूल गोहरापदर के कक्षा 5 के मेधावी छात्र गौरव नागेश का चयन नवोदय विद्यालय में होने पर पूरे गांव में खुशी की लहर दौड़ गई है। इस उपलब्धि से न केवल परिवार, बल्कि विद्यालय और पूरे क्षेत्र में गर्व का माहौल है। छात्र की इस सफलता पर झरगांव के माली समाज में स्वागत समारोह हुआ। समाज के वरिष्ठ लोगों ने गौरव नागेश का सम्मान व स्वागत किये। समाज के वरिष्ठ नागरिक शिक्षक मोहन लाल व उप सरपंच प्रतिनिधि महेंद्र नागेश ने गौरव नागेश का माल्यार्पण कर एवं मुंह मीठा कराकर स्वागत किया। इस दौरान उपस्थित ग्रामीणों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ छात्र का उत्साहवर्धन किया।

 

मोहन नागेश ने कहा कि गौरव नागेश की यह सफलता उसके कठिन परिश्रम, अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने अन्य विद्यार्थियों से भी प्रेरणा लेने की अपील किया।

 

समारोह में उपस्थित शिक्षक मोहन नागेश, महेंद्र नागेश गौरव नागेश के पिता टंकेश्वर नागेश माता लोकरजनी नागेश एवं ग्रामीणों ने छात्र के उज्ज्वल भविष्य की कामना किया।गणमान्य नागरिक भी मौजूद रहे। सभी ने गौरव नागेश को बधाई देते हुए कहा कि उसकी सफलता से झरगांव का नाम रोशन हुआ है और यह अन्य बच्चों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी। गौरव नागेश की इस उपलब्धि ने यह साबित कर दिया है कि लगन और मेहनत के बल पर ग्रामीण क्षेत्र के छात्र भी बड़े मुकाम हासिल कर सकते हैं। गांव के लोगों को अब उससे और भी बड़ी उपलब्धियों की उम्मीद है।

Advertisment

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
error: Content is protected !!