थाना देल्हूपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम बरसंडा के निकट चेकिंग के दौरान थाना देल्हूपुर पुलिस व स्वॉट टीम से हुई मुठभेड़ में 01 शातिर अभियुक्त मो० नौशाद कुरैशी के दाहिने पैर में लगी गोली/ घायल -*
थाना देल्हूपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम बरसंडा के निकट चेकिंग के दौरान थाना देल्हूपुर पुलिस व स्वॉट टीम से हुई मुठभेड़ में 01 शातिर अभियुक्त मो० नौशाद कुरैशी के दाहिने पैर में लगी गोली/ घायल -*

*➡ थाना देल्हूपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम बरसंडा के निकट चेकिंग के दौरान थाना देल्हूपुर पुलिस व स्वॉट टीम से हुई मुठभेड़ में 01 शातिर अभियुक्त मो० नौशाद कुरैशी के दाहिने पैर में लगी गोली/ घायल -*
*➡अभियुक्त मो० नौशाद कुरैशी के कब्जे से 01 अदद अवैध तमंचा 315 बोर, 02 अदद खोखा कारतूस, 02 अदद जिंदा कारतूस तथा 01 अदद मोटरसाइकिल पल्सर बरामद किया गया है।*
*➡ घायल अभियुक्त मो० नौशाद कुरैशी उपरोक्त को चिकित्सकीय ईलाज हेतु जिला अस्पताल प्रतापगढ़ भेजा गया है-*

*➡ दिनांक 16.01.2026 की रात्रि में दो गायों की चोरी व नदी किनारे अवशेष मिलने के संबंध में थाना देल्हूपुर पर मु0अ0सं0 02/2026 धारा 303(2) बीएनएस एवं 3/5/8 गौहत्या निवारण अधिनियम उ0प्र0 बनाम अज्ञात अभियुक्त पंजीकृत किया गया था।*
*घटना का संक्षिप्त विवरण-*
वादी निवासी ग्राम बरसण्डा, थाना देल्हूपुर, जनपद प्रतापगढ़ द्वारा थाना देल्हूपुर पर तहरीर दी गई कि दिनांक 16.01.2026 को रात्रि में वादी के दरवाजे पर बंधी उसकी दो गायों को अज्ञात व्यक्तियों द्वारा पगहा सहित खोलकर चोरी कर लिया गया। वादी द्वारा हल्ला-गुहार व खोजबीन के उपरान्त यह भी ज्ञात हुआ कि पड़ोसी की गायें भी चोरी हुई हैं। रात्रि में खोजबीन के दौरान अम्मा पुल जिन्नाथ बाबा के पुल के नीचे नदी किनारे आकाश सिंह की गायों से संबंधित कुछ अवशेष प्राप्त हुए थे। उक्त घटना के संबंध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 02/2026 धारा 303(2) बीएनएस व 3/5/8 गौहत्या निवारण अधिनियम उ0प्र0 बनाम अज्ञात अभियुक्त पंजीकृत किया गया था ।
घटना की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए *पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर* के कुशल निर्देशन में घटना के त्वरित अनावरण हेतु पुलिस टीमों का गठन किया गया था। गठित टीमों द्वारा सतत रूप से साक्ष्य संकलन, सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण एवं संभावित स्थानों पर लगातार दबिश दी जा रही थी। उक्त अथक प्रयासों के परिणामस्वरूप आज दिनांक 19.01.2026 को पुलिस टीमों द्वारा घटना का सफल अनावरण करते हुए इसमें संलिप्त अभियुक्तों की पहचान एवं गिरफ्तारी सुनिश्चित की गई है।
इसी क्रम में *आज दिनांक 19.01.2026 को अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री शैलेन्द्र लाल व क्षेत्राधिकारी रानीगंज श्री विनय प्रभाकर साहनी के नेतृत्व मे थाना प्रभारी देल्हूपुर श्री राधेबाबू मय हमराह व स्वॉट टीम प्रभारी श्री अमित कुमार चौरसिया मय हमराह द्वारा सर्विलांस टीम* के सहयोग से थाना देल्हूपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम बरसंडा के छितपालगढ़ नहर से लिंक नहर होकर ग्राम बरसंडा जाने वाले मार्ग के बायीं ओर जंगल/झाड़ियों के पास चेकिंग के दौरान अभियुक्तों द्वारा पुलिस टीम पर फायरिंग की गयी, आत्म सुरक्षार्थ पुलिस टीम द्वारा जबाबी फायरिंग में हुई मुठभेड़ में 01 शातिर अभियुक्त मो० नौशाद कुरैशी पुत्र वकील अहमद, उम्र लगभग 41 वर्ष, निवासी ग्राम/मोहल्ला मौलाना, कस्बा मऊ आइमा, थाना मऊ आइमा, जनपद प्रयागराज के दाहिने पैर में लगी गोली/ गिरफ्तार किया गया । मौके से 03 अभियुक्त भौगोलिक स्थिति का फायदा उठाकर भाग गये, जिनको शीघ्र ही गिरफ्तार किया जायेगा। घायल अभियुक्त मो० नौशाद कुरैशी उपरोक्त को चिकित्सकीय ईलाज हेतु जिला अस्पताल प्रतापगढ़ भेजा गया है।
*अभियुक्त मो० नौशाद कुरैशी उपरोक्त के कब्जे से01 अदद अवैध तमंचा 315 बोर, 02 अदद खोखा कारतूस, 02 अदद जिंदा कारतूस तथा 01 अदद मोटरसाइकिल पल्सर बरामद किया गया है । अभियुक्त का आपराधिक इतिहास खोजा जा रहा है। नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।*
अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि हम चारों लोगों ने 3 दिन पहले ग्राम बरसण्डा से चोरी करके 3 गाय काटी थी। आज हम लोग अन्य गाय की रेकी के लिए घूम रहे थे आप लोगों को देखकर डर की बजह से भाग रहे थे ।
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः-*
*01.* मो० नौशाद कुरैशी पुत्र वकील अहमद, उम्र लगभग 41 वर्ष, निवासी ग्राम/मोहल्ला मौलाना, कस्बा मऊ आइमा, थाना मऊ आइमा, जनपद प्रयागराज ।
*पुलिस टीम का विवरण-*
*थाना देल्हूपुर पुलिस-*
*टीम 01-* थाना प्रभारी देल्हूपुर श्री राधेबाबू मय हमराह उ0नि0 ध्रुव सिंह, उ0नि0 मारकण्डेय सिंह यादव, का0 यनेद्र सागर, का0 विनय पटेल मय चालक का0 बृजमोहन चौधरी थाना देल्हूपुर जनपद प्रतापगढ़ ।
*टीम 02-* उ0नि0 रमेश तिवारी मय हमराह उ0नि0 राधेश्याम यादव व उ0नि वीरेन्द्र कुमार, उ0नि0 अतुल यादव का0 अतुल दुबे मय चालक विकास यादव थाना देल्हूपुर जनपद प्रतापगढ़ ।
*स्वॉट टीम-* उपनिरीक्षक अमित कुमार चौरसिया, उपनिरीक्षक दिनेश सिंह, हे0का0 धनंजय राय, हे0का0 महेंद्र प्रताप, का0 अरविंद दुबे, का0 जागीर सिंह, का0 राजेंद्र कुमार, का0 आशुतोष पांडे, का0 सलमान ।
*सर्विलांस टीम-*
हे0का0 यशवंत राठौर, का0 सनोज, का0 संजय यादव, का0 सूर्य प्रताप सिंह, मय चालक हे0का0 राजेंद्र प्रसाद ।




