लोकपाल समाज शेखर ने परियोजना निदेशक व डीसी मनरेगा संग किया संवाद*
लोकपाल समाज शेखर ने परियोजना निदेशक व डीसी मनरेगा संग किया संवाद*

*लोकपाल समाज शेखर ने परियोजना निदेशक व डीसी मनरेगा संग किया संवाद*
(पत्रकार प्रशांत दुबे)
*पूरे फत्ते सिंह से आई पंचायत चुनाव में आरक्षण सम्बन्धी शिकायत, लोकपाल ने जिलाधिकारी को किया प्रेषित*
प्रतापगढ़। लोकपाल प्रतापगढ़ समाज शेखर ने परियोजना निदेशक डी आर डी ए दयाराम यादव व उपायुक्त मनरेगा संतोष यादव के साथ मनरेगा व पी एम आवास पर चर्चा करके संवाद स्थापित किया गया।
लोकपाल ने डीसी मनरेगा से डीह बलई की अपेक्षित आख्या अभी तक प्राप्त न होने व तालाबों के अधूरे कार्यो के सम्बन्ध में चर्चा की।
वहीं पीडी ने अवगत कराया की पीएम आवास के द्वितीय चरण का सर्वे अंतिम प्रक्रिया में है। शासन की गाइड लाइन अनुसार पीएम आवास के कार्य को गति दी जा रही है। लोकपाल ने डीसी मनरेगा से लोकपाल कार्यालय में अपेक्षित आवश्यक स्टाफ व आवश्यक आपूर्ति के सम्बन्ध में वार्ता की। डीसी शीघ्र समाधान करने का वायदा किया। वहीं लोकपाल के समक्ष रामपुर संग्रामगढ़ के पूरे फत्ते के अधिवक्ता चंद्रेश सरोज ने उपस्थित होकर ग्राम में पंचायत चुनाव में आरक्षण संबंधी शिकायत प्रस्तुत किया जिसे लोकपाल ने जिलाधिकारी महोदय को आवश्यक विचार व निर्णय हेतु प्रेषित किया।




