उत्तर प्रदेशधर्म

9 वें रामगढ़ महोत्सव का हुआ भव्य आयोजन धार्मिक, सामाजिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमो की रही धूम राष्ट्रीय किसान सम्मेलन बना मुख्य आकर्षण सजग समाज ही सतत विकास करता है- समाज शेखर

9 वें रामगढ़ महोत्सव का हुआ भव्य आयोजन धार्मिक, सामाजिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमो की रही धूम राष्ट्रीय किसान सम्मेलन बना मुख्य आकर्षण सजग समाज ही सतत विकास करता है- समाज शेखर

प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश

9 वें रामगढ़ महोत्सव का हुआ भव्य आयोजन

 

धार्मिक, सामाजिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमो की रही धूम

 

राष्ट्रीय किसान सम्मेलन बना मुख्य आकर्षण

 

सजग समाज ही सतत विकास करता है- समाज शेखर

प्रयागराज। यमुनापार क्षेत्र के शंकरगढ़ ब्लाक के सोनवर्षा गांव स्थित अति प्राचीन प्रमुख शिवमन्दिर रामगढ़ धाम में पौषी तेरस मेला के अवसर पर तीन दिवसीय नौवें रामगढ़ महोत्सव का भव्य आयोजन 16 दिसंबर से 18 दिसंबर तक भव्यता से मनाया गया। रामगढ़ पर्यटन विकास ट्रस्ट के बैनर तले आयोजित रामगढ़ महोत्सव में धार्मिक, सामाजिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमो की लगातार प्रस्तुतियों ने मेला व महोत्सव की महत्ता को सुदूर जंगल में परिलक्षित किया। राष्ट्रीय किसान सम्मेलन में जुटे देश भर के किसान नेताओं ने जल, जंगल व जमीन के मुद्दों पर गंभीर चर्चा व चिंतन करके स्थानीय व राष्ट्रीय स्तर पर पहल हेतु चिंहित किये गए।

 

महोत्सव का विधिवत शुभारंभ 16 दिसंबर को लोकप्रिय विधायक बारा वाचस्पति जी ने धाम का विधिवत पूजन अर्चन करके किया। लोक गायक अभिषेक हरिहर दुबे और धीरेंद्र कुमार के भजन संध्या से सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। 17 दिसंबर को मुख्य मेला पर्व पर सुबह से ही चाक चौबन्द सुव्यवस्था कार्यकर्ता व पुलिस द्वारा की गई। कंट्रोल रूम से व्यवस्था को नियंत्रित किया गया. वहीं धाम स्थित श्री राम मंच पर क्रांतिकारी किसान यूनियन द्वारा राष्ट्रीय किसान सम्मेलन का उदेश्य पूर्ण आयोजन हुआ।

महोत्सव के मार्गदर्शक, रामगढ़ धाम के पुनरोद्धारक प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता “लोकपाल मनरेगा प्रतापगढ़” समाज शेखर ने महोत्सव में प्रतिभाग कर संयोजक सचिन सिंह सहित सभी सक्रिय कार्यकर्ताओ तथा आयोजनों व व्यवस्था की सराहना की। किसान सम्मेलन सहित विविध आयोजनों में प्रतिभाग कर किसान संगठनो, कार्यकर्ता व पुलिस कर्मियों का उत्साह बढ़ाया. उन्होंने कहा की सजग समाज ही सतत विकास करता है। रामगढ़ धाम व आस पास का विकास उसका उदाहरण है । प्रसिद्ध सहित्यकार व कवि डॉ नीलिमा मिश्रा के भक्ति व सम्वेदना से भरे गीतों पर सभी झूमने पर मजबूर हो गए. वहीं कवि व वरिष्ठ पत्रकार जगदंबा प्रसाद शुक्ल ने कई सामयिक गीत प्रस्तुत कर सभी को भाव बिभोर कर दिया। देवरहा बाबा सेवा ट्रस्ट के प्रिय शिष्य जंगल बाबा इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग कर सभी को अपनी साझा जरूरतों के लिए लगातार कोशिश करने का संदेश दिया। अध्यक्षता धाम के महंत नंद लाल जी महाराज ने किया।

ज्ञान धारा पशु आहार कंपनी द्वारा मेला व महोत्सव मे विविध जागरूकता परक आयोजन किये गए। कंपनी के क्षेत्रीय प्रबन्धक सहित 2 दर्जन से अधिक कर्मचारियों ने सहयोग प्रदान किया। कई निजी चिकिसालयों द्वारा लगे चिकित्सा शिविर मेले में आये श्रद्धालुओं व ग्रामीणों ने परामर्श व दवा प्राप्त की। पशु चिकित्साधिकारी सुशील मौर्य ने पशु पालको की शंकाओ का समाधान किया। वहीं 18 दिसंबर बृह्स्पतिवार को ठाकुर इलाहाबादी की संयोजन में भव्य राष्ट्रीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया।बिहारी लाल अम्बर, बिपिन बिहारी , अतुल शर्मा, वेदानंद वेद, प्राणेश जी, राम सुरेश अंजाना, सत्येंद्र शुक्ल , रेणु मिश्रा सहित कई नामचीन कवियों ने प्रतिभाग किया।

 

यमुनापार विकास समिति के अध्यक्ष गजेंद्र प्रताप सिंह ने कहा की यमुनापार मे रामगढ़ धाम सुदूर जंगल में बिलुप्त के कगार पर था, 2017 में राम भवन जी की सहायता से समाज शेखर जी ने आकर सभी को फिर से अलख जगाया. जिसका नतीजा सामने है धाम और स्थानीय समाज का विकास निरंतर जारी है।

महोत्सव में रामगढ़ धाम पर्यटन विकास ट्रस्ट के अध्यक्ष इंद्र भान सिंह , महासचिव सचिन सिंह, उपाध्यक्ष छेदी लाल, वरिष्ठ सदस्य फूल सिंह पटेल,सचिव, हंसराज, सालिक राम, पुष्प राज सिंह प्रधान शैल कुमारी आदि सभी सदस्य व्यवस्था में अपनी भागीदारी किया।

Advertisment

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
error: Content is protected !!