दुर्गा पूजा पंडाल से दान पेटिका चोरी, आरोपी गिरफ्तार
दुर्गा पूजा पंडाल से दान पेटिका चोरी, आरोपी गिरफ्तार

दुर्गा पूजा पंडाल से दान पेटिका चोरी, आरोपी गिरफ्तार
रिपोर्ट: अनिल कुमार पटेल
दान पेटिका बरामद, तलाशी में मिले 130 रुपये,पेटिका में रखे थे करीब 15 हजार रुपये
कुंडा/प्रतापगढ़। संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के सराय भवानी सिंह गांव में दुर्गा पूजा पंडाल से दान पेटिका चोरी करने के मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी की गई दान पेटिका और तलाशी के दौरान 130 रुपये बरामद किए हैं।पुलिस के अनुसार, 20 अक्टूबर की रात सार्वजनिक दुर्गा पूजा पंडाल में मां दुर्गा की प्रतिमा के पास रखी दान पेटिका चोरी हो गई थी। उसमें करीब 15 हजार रुपये रखे होने की बात कही गई थी। मामले में गांव निवासी राजेन्द्र पटेल के खिलाफ संग्रामगढ़ थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था।पुलिस ने बताया कि 22 अक्टूबर को मुखबिर की सूचना पर बंधा तिराहे के पास से आरोपी राजेन्द्र पटेल को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने दान पेटिका से रुपये निकालकर उसे गांव के बाहर झाड़ियों में फेंकने की बात बताई। उसकी निशानदेही पर पेटिका बरामद कर ली गई। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर मुकदमे में बीएनएस की धारा 317(2) भी बढ़ाई है।यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी बृजनन्दन राय और क्षेत्राधिकारी लालगंज राजीव द्विवेदी के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी सिद्धार्थ सिंह के नेतृत्व में की गई। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अंशु सिंह सेंगर, कांस्टेबल वीरपाल और रिजर्व कांस्टेबल विवेक यादव शामिल रहे।




