7 वर्ष के संघर्ष के बाद पत्रकार प्रशांत दुबे प्रभात की नई पारी, ‘गउ वाणी’ को विराम देकर ‘देवभोग न्यूज़ एक्सप्रेस’ की शुरुआत*
7 वर्ष के संघर्ष के बाद पत्रकार प्रशांत दुबे प्रभात की नई पारी, 'गउ वाणी' को विराम देकर 'देवभोग न्यूज़ एक्सप्रेस' की शुरुआत*

*7 वर्ष के संघर्ष के बाद पत्रकार प्रशांत दुबे प्रभात की नई पारी, ‘गउ वाणी’ को विराम देकर ‘देवभोग न्यूज़ एक्सप्रेस’ की शुरुआत*
*प्रतापगढ़।* वरिष्ठ पत्रकार प्रशांत दुबे प्रभात ने अपने पत्रकारिता जीवन की नई पारी की शुरुआत कर दी है। लगभग 7 वर्षों के पत्रकारिता संघर्ष के बाद उन्होंने नई ऊर्जा के साथ *’देवभोग न्यूज़ एक्सप्रेस’* का संचालन शुरू किया है, जो अब आपके समक्ष है।
उन्होंने बताया कि उनके साप्ताहिक समाचार पत्र *’गउ वाणी’* के प्रकाशन के 3 वर्ष आगामी 25 नवंबर को पूर्ण हो रहे हैं। इस अवसर पर उन्होंने ‘गउ वाणी’ को विराम देकर उससे भी अधिक हिम्मत और हौसले के साथ ‘देवभोग न्यूज़ एक्सप्रेस’ के माध्यम से नई शुरुआत की है।
इस अवसर पर उन्होंने अपने सभी वरिष्ठजनों को प्रणाम, समकक्षों को नमस्कार और कनिष्ठों को आशीर्वाद दिया।
पत्रकार प्रशांत दुबे प्रभात ने कहा कि 7 वर्षों का इतिहास साक्षी है कि मैंने सदा सच और सच्चाई का साथ दिया है और आगे भी दूंगा। मैं एक पत्रकार हूँ, कोई विदूषक या भ्रष्ट नहीं। मैं किसी सरकार की विरुदावली गाने या किसी जनप्रतिनिधि की पगचंपी करने के लिए नहीं हूँ। मैं केवल कानून और जनता के प्रति उत्तरदायी हूँ। सच्ची खबरों को पूरे सबूतों के साथ जनता तक पहुंचाना मेरा अधिकार भी है और कर्तव्य भी।




