
थाना कोतवाली नगर पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में छिनैती के अभियोग से संबंधित 01 अभियुक्त घायल/गिरफ्तार-
*➡ थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत करौन्दी पुल के पास पूरेश्वर नाथ में थाना कोतवाली नगर पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में 01 अभियुक्त के दोनों पैर में गोली लगी/ गिरफ्तार किया गया ।*
*➡ घायल अभियुक्त अरविन्द कुमार विश्वकर्मा को ईलाज हेतु जिला अस्पताल, प्रतापगढ़ भेजा गया है-*
*➡ अभियुक्तों के कब्जे से छीना हुआ 01 अदद मोबाइल फोन वीवो व 01 अदद तमंचा 315 बोर, 01 अदद खोखा कारतूस 315 बोर, 01 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर व घटना में प्रयुक्त 01 अदद मोटर साइकिल बरामद किया गया-*
दिनांक 03.12.2025 को वादिनी थाना कोतवाली नगर प्रतापगढ़ रात्रि कार्य से वापस लौटते समय G.C.I.C. कॉलेज के सामने एक अज्ञात बाइक सवार ने उनका मोबाइल छीन लिया, जिससे उनका संतुलन बिगड़ने पर वे गिर पड़ीं और घायल हो गईं । प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली नगर पर मु0अ0सं0 626/2025 धारा 304 बीएनएस में का अभियुक्त के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया है।
घटना की गंभीरता को देखते हुए *पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर* द्वारा त्वरित संज्ञान लेते हुए घटना के शीघ्र अनावरण एवं अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों का गठन किया गया। गठित टीमों द्वारा घटना स्थल से साक्ष्य संकलन, तकनीकी जानकारी व सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से अभियुक्तों की शिनाख्त एवं गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रयास किए जा रहे थे।
*पुलिस अधीक्षक, प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर* के निर्देशन में अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु दबिश दी जा रही थी। इसी क्रम में दिनांक 06.12.2025 को *अपर पुलिस अधीक्षक(पूर्वी) श्री शैलेन्द लाल व क्षेत्राधिकारी नगर* के पर्वेक्षण में थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत करौन्दी पुल के पास पूरेश्वर नाथ में चेकिंग के दौरान अभियुक्त द्वारा पुलिस टीम पर फायरिंग की गयी। आत्म सुरक्षार्थ पुलिस टीम द्वारा जबाबी फायरिंग में हुई मुठभेड़ में छिनैती के अभियोग से संबंधित शातिर अभियुक्त अरविन्द कुमार विश्वकर्मा पुत्र राम सुन्दर विश्वकर्मा उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम सहीजनपुर थाना मान्धाता जनपद प्रतापगढ के दोनो पैर में गोली लगी/ गिरफ्तार किया गया। घायल अभियुक्त को ईलाज हेतु जिला अस्पताल प्रतापगढ़ भेजा गया है। अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है ।
*अभियुक्तों के कब्जे से छीना हुआ 01 अदद मोबाइल फोन वीवो व 01 अदद तमंचा 315 बोर, 01 अदद खोखा कारतूस 315 बोर, 01 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर व घटना में प्रयुक्त 01 अदद मोटर साइकिल बरामद किया गया। जिसके संबंध में थाना कोतवाली नगर में मु0अ0सं0 629/25 धारा 109 (1)बीएनएस व 3/25/5/27 आर्म्स एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया है। बरामद मोटर साइकिल को धारा 207 एमवी एक्ट में सीज किया गया*
*घायल/ गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-*
01. अरविन्द कुमार विश्वकर्मा पुत्र राम सुन्दर विश्वकर्मा उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम सहीजनपुर थाना मान्धाता जनपद प्रतापगढ।
*आपराधिक इतिहास-*
01. मु0अ0सं0 175/2023 धारा 392 भादवि थाना कोतवाली नगर जनपद प्रतापगढ़ ।
02. मु0अ0सं0 626/2025 धारा 304 बीएनएस थाना कोतवाली नगर जनपद प्रतापगढ़ ।
*पुलिस टीम-*
थाना प्रभारी कोतवाली नगर श्री सुभाष कुमार यादव मय हमराह उ0नि0 अनुपम त्रिपाठी, उ0नि0 अंकित श्रीवास्तव, उ0नि0 राहुल कुमार, हे0का0 नासिर कमाल, हे0का0 आरिफ खान, का0 विलास, का0 अंकित प्रजापति, का0 सचिन कुमार, थाना कोतवाली जनपद प्रतापगढ़ ।




