क्राइम

बड़ी खबर: राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बचाई 28 गोवंश की जान, दो गौतस्कर गिरफ्तार

बड़ी खबर: राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बचाई 28 गोवंश की जान, दो गौतस्कर गिरफ्तार

प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश

बड़ी खबर: राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बचाई 28 गोवंश की जान, दो गौतस्कर गिरफ्तार

राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बीती रात एक बड़ा अभियान चलाते हुए 6-ट्रक गोवंश तस्करी मामले का भंडाफोड़ किया। इस दौरान 28 गोवंशों की जान बचाई गई।

 

जिला उपाध्यक्ष विक्रम सिंह सिसोदिया ने बताया कि देर रात सूचना मिली थी कि एक ट्रक गोवंशों से भरा हुआ केएमपी मार्ग से होते हुए मेवात की ओर जा रहा है। सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए कार्यकर्ताओं ने ट्रक को रोक लिया और मौके से दो गौतस्करों को दबोच लिया।

 

ट्रक के अंदर 28 गोवंशों को निर्दयी तरीके से बांधा गया था। घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद दोनों तस्करों को कैंप पुलिस थाना के हवाले कर दिया गया। सभी गोवंशों को गहलब गौशाला में सुरक्षित भेजा गया है।

 

इस अभियान में दीपक पाराशर, अखिल चौहान, हेमंत, इंदरजीत, सतीश, गौतम, गौरव, सोनू हिन्दू, दीपक पुडील सहित कई गौ रक्षक सक्रिय रूप से मौजूद रहे।

 

👉 राष्ट्रीय बजरंग दल ने स्पष्ट किया कि गोतस्करी के खिलाफ उनका संघर्ष आगे भी जारी रहेगा और किसी भी कीमत पर गोवंश की तस्करी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

*हमारे यूट्यूब चैनल Deobhog news express को सब्सक्राइब करें*

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
error: Content is protected !!