गरियाबंद
Trending

जंगल में पत्ते तोड़ने गए ग्रामीण पर भालू का खूनी हमला, पेट और जांघ में आई गंभीर चोटें

जंगल में पत्ते तोड़ने गए ग्रामीण पर भालू का खूनी हमला, पेट और जांघ में आई गंभीर चोटें

प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश

जंगल में पत्ते तोड़ने गए ग्रामीण पर भालू का खूनी हमला, पेट और जांघ में आई गंभीर चोटें

गरियाबंद से हेमचंद नागेश कि रिपोर्ट 

गरियाबंद। जिले के ग्राम नहरगांव में जंगल से पत्ते तोड़ने गए 55 वर्षीय ग्रामीण पर भालू ने अचानक हमला कर दिया। हमले में ग्रामीण गिरधारी विश्वकर्मा के पेट और जांघ में चोटें आई हैं। घायल अवस्था में उन्हें गरियाबंद जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार जारी है।

जानकारी के अनुसार, नहरगांव निवासी गिरधारी विश्वकर्मा सरयापानी के जंगल में पत्ते तोड़ने गए थे। इसी दौरान कक्ष क्रमांक 582 के जंगल क्षेत्र में अचानक उनका सामना भालू से हो गया। इससे पहले कि वह संभल पाते, भालू ने उन पर हमला कर दिया। हमले में घायल होने के बाद गिरधारी ने एक प्रत्यक्षदर्शी को फोन कर मदद मांगी। सूचना मिलने पर उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

घटना के बाद क्षेत्र के ग्रामीणों में दहशत और चिंता का माहौल है। जंगल से पत्ते एवं अन्य वनोपज एकत्र करना ग्रामीणों की दिनचर्या का हिस्सा है, लेकिन इस तरह की घटनाएं जंगल जाने वाले लोगों की सुरक्षा पर सवाल खड़े करती हैं। वन क्षेत्रों में वन्यजीवों की मौजूदगी के बीच ग्रामीणों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने की आवश्यकता है।

इधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद वन विभाग की टीम जिला अस्पताल पहुंची और घायल ग्रामीण को सहायता राशि प्रदान की। फिलहाल गिरधारी विश्वकर्मा का अस्पताल में इलाज जारी है।

*हमारे यूट्यूब चैनल Deobhog news express को सब्सक्राइब करें*

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
error: Content is protected !!