Uncategorized

स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय गरियाबंद में अटल बिहारी के जन्म दिवस पर सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया

स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय गरियाबंद में अटल बिहारी के जन्म दिवस पर सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया

प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश

स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय गरियाबंद में अटल बिहारी के जन्म दिवस पर सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया

 

 

 

गरियाबंद दिनांक 25/12 /2024 दिन बुधवार को स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय गरियाबंद में अटल बिहारी के जन्म दिवस पर सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया जिसमे मुख्य अतिथि शाला विकाश समिति के अध्यक्ष श्री केसर निर्मलकर ,नगर पालिका उपाध्यक्ष सुरेंद्र सोनटेके, सांसद प्रतिनिधि गरियाबंद परस देवांगन, जिला कार्यकारिणी सदस्य केशव साहू , गायत्री परिवार टीकम साहू,श्री भुवनलाल श्रीवास स्नेही (रत्नांचल जनकल्याण साहित्य समिति) के द्वारा अटल जी पर स्वरचित कविता का वाचन किया गया । एवम केसर निर्मलकर जी द्वारा अटल जी के आधुनिक भारत के सृजन एवम् कविताओं से हम सभी को प्रेरणा लेने के लिए संबोधित किया । उपाध्यक्ष सुरेंद्र सोनटेके ने अपने उद्बोधन में अटल जी का देश के विकास में अहम भूमिका से हमे परिचित कराया । परस देवांगन ने उद्बोधन में अटल जी ने अपना सारा जीवन तपस्वी के जैसा व्यतीत किया एवम् कई कार्य किए उससे प्रेरणा लेने के लिए सभी को प्रेरित किया। विद्यालय में छात्र-छात्राओं द्वारा भाषण,कविता,निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें बच्चों के द्वारा भाषण के अंतर्गत भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई के द्वारा लिखी हुई कविताओं को सभी विद्यार्थियों के द्वारा वाचन किया गया । जिसमें बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। संस्था प्रमुख दीपक कुमार बौद्ध, संस्था की प्रधान पाठिका श्रीमती नरगिस कुरैशी ,धर्मेंद्र कुमार मार्टल ,पुरुषोत्तम लाल साहू ,राकेश कुमार साहू ,भेलेश्वरी कोमर्रा, देवमाया पाल,वागेश्वरी कुंजाम,त्रिलोचना साहू ,योगिता सेन,केवरा ध्रुव,लोकेश ,हेमंत सिन्हा और सभी शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

*हमारे यूट्यूब चैनल Deobhog news express को सब्सक्राइब करें*

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
error: Content is protected !!