Uncategorized

कोटरी नाला जलाशय योजना के कार्यों के लिए 21.29 करोड़ रूपए स्वीकृत।

कोटरी नाला जलाशय योजना के कार्यों के लिए 21.29 करोड़ रूपए स्वीकृत।

प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश
  1. रायपुर : कोटरी नाला जलाशय योजना के कार्यों के लिए 21.29 करोड़ रूपए स्वीकृत।

छत्तीसगढ़ शासन, जल संसाधन विभाग द्वारा गरियाबंद जिले के विकासखण्ड-छुरा की कोटरी नाला जलाशय योजना के शीर्ष कार्य मरम्मत मुख्य नहर एवं इसकी अन्य नहरों के रिमॉडलिंग एवं सीमेंट क्रांकीट लाईनिंग कार्य हेतु 21 करोड़ 29 लाख 42 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। योजना के प्रस्तावित कार्यों के पूर्ण हो जाने पर योजना की रूपांकित सिंचाई 1485 हेक्टेयर के विरूद्ध 435 हेक्टेयर की हो रही कमी की पूर्ति सहित पूर्ण रूपांकित क्षेत्र में सिंचाई की सुविधा मिलेगी। जल संसाधन विभाग मंत्रालय महानदी भवन से सिंचाई योजना के कार्यों को कराने के लिए मुख्य अभियंता महानदी गोदावरी कछार, जल संसाधन विभाग रायपुर को प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है।

 

*हमारे यूट्यूब चैनल Deobhog news express को सब्सक्राइब करें*

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
error: Content is protected !!