Uncategorized

सब्जी मंडी में दुकानदार पर हमला, मारपीट में कान कटकर गिरा; तीन के खिलाफ मुकदमा

सब्जी मंडी में दुकानदार पर हमला, मारपीट में कान कटकर गिरा; तीन के खिलाफ मुकदमा

प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश

सब्जी मंडी में दुकानदार पर हमला, मारपीट में कान कटकर गिरा; तीन के खिलाफ मुकदमा

प्रतापगढ़ जिला व्योरो गुलाब जायसवाल

प्रतापगढ़। कोतवाली नगर क्षेत्र के सब्जी मंडी में 11 सितंबर की रात करीब 10 बजे सब्जी की दुकान पर बैठे दुकानदार और उसके दोस्त से मारपीट व चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़ित मोहम्मद फैसल उर्फ अमन निवासी पल्टन बाजार की तहरीर पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। तहरीर के मुताबिक, फैसल अपने दोस्त अब्दुल कलाम के साथ दुकान पर बैठा था। आरोप है कि इसी दौरान शराब के नशे में अनस पुत्र पुत्तुन निवासी विवेक नगर, परवेज पुत्र मुन्ना जेलर निवासी सब्जी मंडी शिव मंदिर और एक अज्ञात व्यक्ति वहां पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडे से मारपीट की और चाकू से हमला कर दिया।

हमले में फैसल के कान पर गंभीर चोट आई और कान का हिस्सा कटकर जमीन पर गिर गया। घायल का इलाज चल रहा है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा अपराध संख्या 547/26 के तहत धारा 115(2), 352 और 118(2) बीएनएस में मामला दर्ज किया है। विवेचना उपनिरीक्षक प्रशांत दुबे को सौंपी गई है। वहीं, दत्त मुकदमे की कायमी के दौरान घटना की तारीख गलत दर्ज होने पर पुलिस ने तस्करा दर्ज कर सही तारीख 11 सितंबर 2026 अंकित की है।

 

 

*हमारे यूट्यूब चैनल Deobhog news express को सब्सक्राइब करें*

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
error: Content is protected !!