मान्धाता, प्रतापगढ़: अघोषित बिजली कटौती पर हंगामा, चेयरमैन प्रतिनिधि समेत 108 पर केस*
मान्धाता, प्रतापगढ़: अघोषित बिजली कटौती पर हंगामा, चेयरमैन प्रतिनिधि समेत 108 पर केस*

मान्धाता, प्रतापगढ़: अघोषित बिजली कटौती पर हंगामा, चेयरमैन प्रतिनिधि समेत 108 पर केस*
प्रयागराज मंडल व्योरो प्रशांत दुबे
*मान्धाता, प्रतापगढ़।* नगर पंचायत मान्धाता के अंतर्गत सरायभीमसेन पावर हाउस की विद्युत व्यवस्था बदहाल है। नगर पंचायत बनने के बाद भी उपभोक्ताओं को 24 घंटे बिजली नहीं मिल पा रही है, जिससे लोगों में भारी रोष है।
स्थानीय निवासियों का आरोप है कि विभाग रातभर किस्तों में बिजली सप्लाई कर रहा है। शाम होते ही बिजली की आंख-मिचौली शुरू हो जाती है, जिससे बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है और पेयजल संकट गहरा गया है। उपभोक्ताओं का कहना है कि विभाग केवल व्हाट्सएप ग्रुप में आपूर्ति बहाल होने का समय डालकर औपचारिकता पूरी कर लेता है, धरातल पर कोई सुधार नहीं होता।
इसी कटौती से नाराज होकर 12 सितंबर को सुबह लगभग 9:30 बजे सैकड़ों ग्रामीण सरायभीमसेन स्थित 132 केवी उपकेन्द्र पर पहुंच गए और हंगामा किया। स्थिति को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया। जेठवारा SHO पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। बाद में SDO के आश्वासन पर ग्रामीण शांत हुए।
इस मामले में अवर अभियंता राजेश कुमार की तहरीर पर जेठवारा थाने में FIR No. 0280/2026 दर्ज की गई है। पुलिस ने नगर पंचायत चेयरमैन प्रतिनिधि बादल पटेल निवासी अहिना, पप्पू सरोज, मोनू सिंह, अमित तिवारी उर्फ दीपू, प्रभात तिवारी, दिलीप तिवारी, बैद्यनाथ सरोज, संजय सिंह समेत 8 नामजद और 100 अज्ञात के विरुद्ध BNS की धारा 191(2), 115(2), 132, 351(2) के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच उपनिरीक्षक हेमंत यादव को सौंपी है।

