टॉप न्यूज़

पलवल में नीट (यूजी) री-एग्जाम की तैयारियां पूरी, उपायुक्त ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण।

पलवल में नीट (यूजी) री-एग्जाम की तैयारियां पूरी, उपायुक्त ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण।

प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश

पलवल में नीट (यूजी) री-एग्जाम की तैयारियां पूरी, उपायुक्त ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण।

 

निखिल_शर्मा_की_रिपोर्ट 

 

पलवल, 20 जून। उपायुक्त डा. जयेंद्र सिंह छिल्लर ने रविवार 21 जून को आयोजित होने वाली नीट (यूजी) री-एग्जाम की तैयारियों का जायजा लेने के लिए पलवल, होडल और हथीन में बनाए गए परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को परीक्षा के पारदर्शी, शांतिपूर्ण एवं नकल रहित संचालन के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उपायुक्त ने बताया कि जिला प्रशासन परीक्षा को निष्पक्ष और सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए पूरी तरह तैयार है। जिले में 10 परीक्षा केंद्रों पर कुल 2722 अभ्यर्थी नीट (यूजी) री-एग्जाम में शामिल होंगे।

 

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों के प्रवेश, पेयजल, बिजली, बैठने की व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

 

उन्होंने बताया कि परीक्षा की निगरानी के लिए जिला स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। इसके अलावा विभिन्न टीमों के साथ फ्लाइंग स्क्वाड भी गठित किए गए हैं, जो परीक्षा केंद्रों पर लगातार नजर रखेंगे।

 

उपायुक्त ने कहा कि परीक्षा के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए परीक्षा केंद्रों के आसपास बीएनएस-2023 की धारा 163 लागू की गई है। जिला प्रशासन और पुलिस विभाग संयुक्त रूप से परीक्षा को शांतिपूर्ण और नकल मुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए पूरी तरह सतर्क हैं।

सुरेंद्र प्रताप सिंह जी,_ _आगामी विधानसभा क्षेत्र -247 विश्वनाथ गंज, प्रत्याशी_ आपके सौजन्य से आयोजित _"उड़ान-20 मेधा प्रतियोगिता"_ शिक्षा के उत्थान की दिशा में एक अनुकरणीय एवं दूरदर्शी पहल है। मेधावी छात्र-छात्राओं की प्रतिभा को पहचानकर, उन्हें साइकिल एवं निःशुल्क पंजीकरण के माध्यम से प्रोत्साहित करने का आपका यह संकल्प वास्तव में सराहनीय है। भावी नेतृत्वकर्ता के रूप में युवाओं के बौद्धिक विकास एवं उज्ज्वल भविष्य हेतु आपकी यह प्रतिबद्धता निःसंदेह समाज में सकारात्मक परिवर्तन का मार्ग प्रशस्त करेगी। इस पुनीत शैक्षिक अभियान की सफलता तथा आपके यशस्वी राजनीतिक भविष्य के लिए मेरी हार्दिक शुभकामनाएं एवं मंगलकामनाएं। *प्रशांत दुबे (प्रभात)* सुरेंद्र प्रताप सिंह जी,_   _आगामी विधानसभा क्षेत्र -247 विश्वनाथ गंज, प्रत्याशी_ आपके सौजन्य से आयोजित _"उड़ान-20 मेधा प्रतियोगिता"_ शिक्षा के उत्थान की दिशा में एक अनुकरणीय एवं दूरदर्शी पहल है।   मेधावी छात्र-छात्राओं की प्रतिभा को पहचानकर, उन्हें साइकिल एवं निःशुल्क पंजीकरण के माध्यम से प्रोत्साहित करने का आपका यह संकल्प वास्तव में सराहनीय है।   भावी नेतृत्वकर्ता के रूप में युवाओं के बौद्धिक विकास एवं उज्ज्वल भविष्य हेतु आपकी यह प्रतिबद्धता निःसंदेह समाज में सकारात्मक परिवर्तन का मार्ग प्रशस्त करेगी। इस पुनीत शैक्षिक अभियान की सफलता तथा आपके यशस्वी राजनीतिक भविष्य के लिए मेरी हार्दिक शुभकामनाएं एवं मंगलकामनाएं।   *प्रशांत दुबे (प्रभात)*

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
error: Content is protected !!