प्रयागराज: पत्रकारों की आवासीय समस्या को लेकर प्रेस क्लब ने मंडलायुक्त को सौंपा ज्ञापन*
प्रयागराज: पत्रकारों की आवासीय समस्या को लेकर प्रेस क्लब ने मंडलायुक्त को सौंपा ज्ञापन*

*प्रयागराज: पत्रकारों की आवासीय समस्या को लेकर प्रेस क्लब ने मंडलायुक्त को सौंपा ज्ञापन*
प्रयागराज से पत्रकार प्रशांत दुबे कि रिपोर्ट
*भू-माफियाओं से मुक्त जमीन पर पत्रकारों को भूखंड देने और पत्रकार कॉलोनी का दूसरा चरण शुरू करने की मांग*
। प्रयागराज प्रेस क्लब ने पत्रकारों की आवासीय समस्याओं के निराकरण को लेकर मंडलायुक्त एवं प्रयागराज विकास प्राधिकरण की अध्यक्ष सौम्या अग्रवाल को ज्ञापन सौंपा।
प्रेस क्लब अध्यक्ष आलोक कुमार सिंह के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में दो मुख्य मांगें रखी गईं:
1. भू-माफियाओं से खाली कराई गई जमीनों पर मान्यता प्राप्त और गैर मान्यता प्राप्त पत्रकारों को प्राथमिकता के आधार पर भूखंड/आवास उपलब्ध कराए जाएं।
2. प्रयागराज में पत्रकारों की आवासीय सुविधा के लिए _पत्रकार कॉलोनी के द्वितीय चरण_ की योजना जल्द शुरू की जाए।
प्रेस क्लब के सचिव अचिन्त्य रंजन मिश्र ने कहा कि प्रयागराज में दशकों से काम कर रहे पत्रकारों के सामने आज भी आवास का संकट है। पीडीए को प्राथमिकता के आधार पर योजना तैयार करनी चाहिए ताकि पत्रकारों का अपने आशियाने का सपना पूरा हो सके।
प्रतिनिधिमंडल में अध्यक्ष आलोक कुमार सिंह, सचिव अचिन्त्य रंजन मिश्र, आनन्द राज, छायाकार गगन जैन सहित प्रेस क्लब के अन्य सदस्य मौजूद रहे।




