गरियाबंद

तीन साल के बीमार बच्चे के इलाज के लिए भाजपा नेता देवेन्द्र ठाकुर ने दी तत्काल आर्थिक मदद

तीन साल के बीमार बच्चे के इलाज के लिए भाजपा नेता देवेन्द्र ठाकुर ने दी तत्काल आर्थिक मदद

प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश

 

 

तीन साल के बीमार बच्चे के इलाज के लिए भाजपा नेता देवेन्द्र ठाकुर ने दी तत्काल आर्थिक मदद

गरियाबंद से हेमचंद नागेश कि रिपोर्ट 

खबर प्रकाशन के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम के अलावा कांग्रेस भाजपा के नेताओ ने बेहराडीह पहुंचकर परिजनो से किया मुलाकात इलाज करवाने का दिया आश्वासन

 

गरियाबंद – गरियाबंद जिले के आदिवासी विकासखण्ड मैनपुर क्षेत्र मे निवास करने वाले राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र कहे जाने वाले विशेष पिछड़ी कमार जनजाति के तीन वर्षीय मासूम बच्चा पिछले तीन साल से एनोरेक्टल मालफॉर्मेशन नामक बीमारी से ग्रसित है और इलाज के लिए दर दर की ठोकर खा रहे है गरीब माता पिता ने अपने बच्चे के इलाज को लेकर छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल से गुहार लगाई। इस खबर को हमने प्रमुखता के साथ आज बुधवार को प्रकाशित किया खबर प्रकाशन के बाद आज सुबह ही भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश मंत्री एवं जनपद पंचायत देवभोग के सभापति देवेन्द्र ठाकुर ने बच्चे की इलाज को लेकर जिला चिकित्सा अधिकारी और रायपुर के अस्पताल मे डॉक्टरो से चर्चा कर अपने मित्र भाठीगढ़ के पूर्व सरपंच ईश्वर नागेश को तत्काल बेहराडीह भेजकर गरीब कमार परिवार को 10 हजार रूपये की आर्थिक सहायता तत्काल प्रदान किया और बच्चे की पूरे इलाज की जिम्मेदारी लिया है भाजपा नेता देवेन्द्र ठाकुर ने बताया यह बेहद गंभीर मामला है कि तीन साल से मासूम बच्चे के इलाज के लिए परिवार परेशान है बच्चे का इलाज रायपुर के बड़े अस्पताल मे करवाया जायेगा और कल ही बच्चे को इलाज के लिए स्वास्थ्य का अमला रायपुर लेकर जायेंगे। श्री ठाकुर ने बताया आज रात स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल से मुलाकात कर मामले की पूरी जानकारी उन्हे दिया जायेगा। भाजपा नेता देवेन्द्र ठाकुर के द्वारा बच्चे के इलाज को लेकर तत्परता बरतते हुए उन्होने जो संवेदना दिखाई है उसकी क्षेत्र के लोगो ने खुले मन से प्रशंसा किया है।

 

कांग्रेस नेता भी पहुंचे बच्चे के परिजनो से मिलने

 

खबर प्रकाशन के बाद ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मैनपुर अध्यक्ष रामकृष्ण ध्रुव तो वही दूसरी ओर जिला पंचायत सदस्य संजय नेताम भी बेहराडीह पहुंचकर बच्चे और उनके माता पिता से मुलाकात किये ओर बच्चे के इलाज कराने का आश्वासन दिया है तो वही खबर प्रकाशन के बाद स्वास्थ्य विभाग ने इस मामले को गंभीरता से लिया और जिला चिकित्सा अधिकारी श्री नवरत्न के निर्देश पर तत्काल ही स्वास्थ्य विभाग की टीम बेहराडीह पहुंचकर बच्चे का स्वास्थ्य परीक्षण किया है साथ ही पूरा इलाज करवाने की बात कही है। मैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के बीएमओ ने बताया बच्चे का इलाज करवाया जायेगा।

 

खबर प्रकाशन के बाद जागा प्रशासन

 

मैनपुर के बेहराडीह मे विशेष पिछड़ी कमार जनजाति गरीब परिवार मे तीन साल पहले एक बच्चे का जन्म हुआ उसका नाम युवराज है लेकिन जन्म से ही बच्चे का मलद्वार नही होने के कारण बेहद पीड़ाभरी जिंदगी गुजारने मजबुर हो रहे है गरीब माता पिता इलाज के लिए ब्लॉक से लेकर जिला स्तर तक के अधिकारियो से फरियाद लगाकर थक चुके थे इस खबर के प्रकाशन के बाद आज उनके इलाज के लिए कांग्रेस भाजपा नेताओ के अलावा प्रशासन ने तत्परता दिखाई है।

Advertisment

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
error: Content is protected !!