मांधाता बाजार नगर पंचायत में स्वच्छता के नाम पर खिलवाड़, महीनों से नहीं पहुंचे सफाईकर्मी*
मांधाता बाजार नगर पंचायत में स्वच्छता के नाम पर खिलवाड़, महीनों से नहीं पहुंचे सफाईकर्मी*

*मांधाता बाजार नगर पंचायत में स्वच्छता के नाम पर खिलवाड़, महीनों से नहीं पहुंचे सफाईकर्मी*
*सर्वे के नाम पर ली जा रही ओटीपी, वार्डों में नहीं होता कूड़ा उठान-दवा छिड़काव*
प्रशांत दुबे कि रिपोर्ट
विश्वनाथगंज। मांधाता बाजार नगर पंचायत में स्वच्छता व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि स्वच्छता के नाम पर केवल कागजी खानापूर्ति की जा रही है।
*क्या है मामला*
नगर पंचायत के कई वार्डों में महीनों से सफाईकर्मी नहीं पहुंचे हैं। न तो नालियों में दवा का छिड़काव होता है और न ही कूड़ा उठाने वाली गाड़ी वार्डों में जाती है। सिर्फ कुछ चुनिंदा वार्डों में ही कूड़ा उठाया जा रहा है।
लोगों का कहना है कि अधिकारी प्रत्येक वार्ड में जाकर सर्वे के नाम पर ओटीपी तो ले रहे हैं, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और है। जिन वार्डों में महीनों से सफाई नहीं हुई, वहां भी सर्वे पूरा दिखाया जा रहा है।
*जनता परेशान*
गंदगी के कारण मच्छर-मक्खियों का प्रकोप बढ़ गया है। बरसात में बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है। नागरिकों ने नगर पंचायत प्रशासन से तत्काल सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने और लापरवाह कर्मियों पर कार्रवाई की मांग की है




