उत्तर प्रदेशउत्सव
प्रतापगढ़ : आशापुर में सजने जा रहा जगद्गुरु वंदना महोत्सव, श्रद्धालुओं में उत्साह
प्रतापगढ़ : आशापुर में सजने जा रहा जगद्गुरु वंदना महोत्सव, श्रद्धालुओं में उत्साह

प्रतापगढ़। जेठवारा थाना क्षेत्र के आशापुर गांव में 14 मई दिन गुरुवार को अपरान्ह चार बजे से

आयोजित होने वाले“जगद्गुरु स्वामी रामानंदाचार्य वंदना महोत्सव में परम पूज्य श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर श्री करौली शंकर दास जी महाराज, तृतीय मठाधिपति, मिश्री मठ (हरिद्वार) का आगमन सुनिश्चित हो गया है। कार्यक्रम से पूर्व करौली शंकर दास जी महराज का ध्यान साधना, प्रार्थना संकल्प का कार्यक्रम आशापुर के श्री राधारमण एकेडमी स्कूल में दोपहर 12 बजे से तीन बजे तक होना सुनिश्चित है। उनके आगमन से श्रद्धालु शिष्यों एवं क्षेत्रवासियों में विशेष उत्साह का वातावरण है। यह भव्य आयोजन जगद्गुरु रामभद्राचार्य जी महाराज के सम्मान में उनके शिष्य मदन मोहन दास एवं राघव परिवार जेठवारा द्वारा आयोजित किया जा रहा है।
Advertisment




