Uncategorized

विकासखंड के ग्राम गिरसूल स्थित शासकीय उचित मूल्य की दुकान में पीडीएस चावल और शक्कर की चोरी का मामला सामने आया है।

प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश
  1. देवभोग_ विकासखंड के ग्राम गिरसूल स्थित शासकीय उचित मूल्य की दुकान में पीडीएस चावल और शक्कर की चोरी का मामला सामने आया है। यह घटना मंगलवार रात की बताई जा रही है। अज्ञात चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर कई बोरी चावल और शक्कर पर हाथ साफ कर दिया।

 

बुधवार की शाम जब दुकान में कार्यरत कर्मचारी मौके पर पहुँचे, तो उन्होंने देखा कि दुकान का ताला टूटा हुआ है और राशन की बोरियाँ गायब हैं।

 

कर्मचारी ने बताया —

 

“संभावना है कि यह चोरी मंगलवार रात की गई है। जब हम बुधवार की शाम दुकान पर पहुँचे, तब चोरी का पता चला। इसके बाद हमने तत्काल विभागीय अधिकारियों को इसकी सूचना दी और दुकान को फिर से ताला लगाकर सुरक्षित कर दिया।”

 

सूचना मिलते ही खाद्य विभाग के अधिकारी और पुलिस टीम मौके पर पहुंच कर जांच शुरू करेगी। चोरी गए अनाज की सटीक मात्रा का आंकलन फिलहाल किया जा रहा है।

 

ग्रामीणों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से दुकान के आसपास संदिग्ध लोगों की आवाजाही देखी जा रही थी, जिससे यह माना जा रहा है कि चोरी पूर्व नियोजित तरीके से की गई है।

 

इस घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है और लोगों ने मांग की है कि जल्द से जल्द आरोपियों को पकड़ा जाए।

Advertisment

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
error: Content is protected !!