
शौचालय विहीन व जर्जर भवन में स्कूली बच्चे , ठेकेदार की मनमानी
गरियाबंद:-छत्तीसगढ़ सरकार भवन विहीन हो या जर्जर भवन हो स्कूली बच्चों की हित में विशेष कदम उठा कर मुख्यमंत्री समग्र शिक्षा मत से प्रत्येक प्राथमिक विद्यालय में भवन निर्माण सह शौचलय हेतु राशि स्वीकृत कर रही हैं, जिसकी धरातल में कुछ और तस्वीरें देखने को मिली लेकिन जिम्मेदार राशि आहरण कर भवन निर्माण कार्य बंद कर देते हैं, मामला ग्राम पंचायत धनौरा के पतीयालपारा का जिसमें समग्र शिक्षा मत से लगभग 8लाख रुपए का भवन बनना था जहां नींव रखी गई साल भर होने जा रहा हैं कार्य बंद पड़ा हैं, शिक्षक का कहना है कि पुराना जो भवन है जर्जर होने से बारिश से पानी टपक रहा हैं, ग्रामीणों का ये भी कहना हैं ठेकेदार द्वारा स्कूल में लगने वाले छड़, सीमेंट को अन्यत्र चेक डेम में लगाया गया है,शौचालय विहीन है संबंधित को जानकारी हैं फिर भी कोई उचित पहल नहीं कर रहे हैं,




