उत्सव

राष्ट्रीय पिता महात्मा गांधी की जयंती पर उनकी प्रतिमा में किया गया माल्यार्पण तथा राष्टपिता को किया नमन।

जिला संवाददाता जोहरमल प्रधान कि रिपोर्ट

प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश

आज ग्राम पंचायत में महात्मा गांधी की जयंती पर उनकी प्रतिमा में किया गया माल्यार्पण तथा राष्टपिता को किया नमन।

 

गरियाबंद ,:-राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर आज ग्राम पंचायत चिचिया में (सरपंच) श्रीमती फोटो लंबोधार ध्रुव, (उपसरपंच) श्रीमती पार्वती जोहरमल प्रधान के नेतृत्व में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण अर्पित कर पूजा-अर्चना की। उन्होंने ग्राम पंचायत में स्थापित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर सरपंच महोदया ने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा के मार्ग पर संदेश देते हुए देश की आजादी के आंदोलन को एक नई दिशा दी। गांधी जी का जीवन लोगों को दृढ़ निष्ठा और सत्याग्रह के मार्ग पर चलकर विपरीत परिस्थितियों का सामना करने का संदेश देता है। साथ ही उपसरपंच महोदया ने भी कहा कि आज भी गांधी जी के विचार समाज को एक बेहतर दिशा देने में उपयोगी है हम सबको उनसे प्रेरणा मिलती है। इस अवसर पर खास कर लंबोधर ध्रुव (सरपंच प्रतिनिधि) जोहरमल प्रधान (उपसरपंच प्रतिनिधि) गणेश यादव (पूर्व भाजपा मंडल महामंत्री देवभोग) चंद्रशेखर सिन्हा (युवा भाजपा नेता एवम समाजसेवी) (रोजगार सहायक) भुवेंद्री ध्रुव , वरिष्ठ पंच शेषमल ध्रुव, हरेश प्रधान , पंच पति बेनुधर ध्रुव, तुलसी राम सोरी , भृत्य मोहन यादव तथा गांव के वरिष्ठ नागरिक उपस्थित थे।

*हमारे यूट्यूब चैनल Deobhog news express को सब्सक्राइब करें*

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
error: Content is protected !!