हथीन थाना पुलिस ने गौ तस्कर को लिया रिमांड पर,गौ तस्करी नेटवर्क से जुड़े सभी आरोपी जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
हथीन थाना पुलिस ने गौ तस्कर को लिया रिमांड पर,गौ तस्करी नेटवर्क से जुड़े सभी आरोपी जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे।*

हथीन थाना पुलिस ने गौ तस्कर को लिया रिमांड पर,गौ तस्करी नेटवर्क से जुड़े सभी आरोपी जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
आरोपी की गाडी कैंटर से क्रूरता पुर्वक बंधे 29 गोवंश बरामद जिनमें 2 मृत अवस्था में मिले थे।
पुलिस प्रवक्ता कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार श्री वरुण सिंगला, पुलिस अधीक्षक पलवल के कुशल नेतृत्व एवं निर्देशन में जिला पुलिस लगातार अपराधियों पर शिकंजा कस रही है। पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा जिला पुलिस को पशु तस्करी एवं गौ हत्या पर अंकुश लगाने के निर्देश जारी किए हुए है। इस मुहिम के तहत हथीन थाना पुलिस ने गौ तस्करों पर कार्रवाई करते हुए एक आरोपी तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
थाना हथीन प्रभारी निरीक्षक हरिकिशन के अनुसार मामले में गोवंश कल्याण धाम के भक्त शैलेन्द्र को 24 अक्टूबर को सूचना मिली थी कि नागालैंड रजिस्ट्रेशन नंबर वाले कंटेनर में अलीगढ़ की ओर से गोवंशी की तस्करी की जा रही है। उन्होंने पुलिस को सूचित किया तथा पुलिस टीम के साथ एक्सप्रेसवे पर नाकाबंदी की और कंटेनर को रुकवाया।
कंटेनर रुकते ही चालक मौके से फरार हो गया, जबकि परिचालक सीट पर बैठे खिल्लुका के रहने वाले सद्दाम को गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी के दौरान कंटेनर में 11 सांड़, दो बैल, तीन बछिया और 11 गायें मिलीं तथा 2 मृत अवस्था में मिले जिनके मुंह और पैर क्रूरतापूर्वक रस्सियों से बांधे गए थे। हथीन थाना पुलिस ने फरार चालक और अन्य तस्करों के विरुद्ध मामला दर्ज कर आरोपी सद्दाम को अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लेकर गहन पूछताछ जारी है। गो तस्करी नेटवर्क से जुड़े सभी आरोपी जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे।



