Uncategorized

भ्रष्टाचार व कोताही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं- वरुण सिंगला, एसपी पलवल।

भ्रष्टाचार व कोताही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं- वरुण सिंगला, एसपी पलवल।

प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश

भ्रष्टाचार व कोताही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं- वरुण सिंगला, एसपी पलवल।

 

डीएसपी पलवल श्री मनोज वर्मा से प्राप्त जानकारी के अनुसार चालान की एवज में मोबाइल रखवाए जाने से संबंधित वीडियो के वायरल होने पर पुलिस अधीक्षक महोदय श्री वरुण सिंगला ने कड़ा संज्ञान लिया है जिस संबंध में मामले की उनके द्वारा गहराई से जांच की जा रही है। जांच उपरांत दोषी पुलिस कर्मियों के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी।

 

वहीं पुलिस अधीक्षक पलवल श्री वरुण सिंगला, आईपीएस ने कहा कि हरियाणा पुलिस भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत काम कर रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस का लक्ष्य जनता की सुरक्षा व सेवा है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि अगर कोई पुलिस कर्मी आपसे रिश्वत की मांग करता है तो आप हर पुलिस थाने में पलवल एसपी का मोबाइल नंबर लिखा है उस पर अपनी सूचना दें, उनका नाम गुप्त रखा जाएगा। उन्होंने कडे शब्दों में कहा कि भ्रष्टाचार व कोताही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

*हमारे यूट्यूब चैनल Deobhog news express को सब्सक्राइब करें*

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
error: Content is protected !!