हरियाणा

गौ माता को राष्ट्र माता घोषित कराने और गोवध पूर्णतः बंद कराने के लिए देशव्यापी अभियान, स्वामिका में लगाया गया हस्ताक्षर शिविर

गौ माता को राष्ट्र माता घोषित कराने और गोवध पूर्णतः बंद कराने के लिए देशव्यापी अभियान, स्वामिका में लगाया गया हस्ताक्षर शिविर

प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश

गौ माता को राष्ट्र माता घोषित कराने और गोवध पूर्णतः बंद कराने के लिए देशव्यापी अभियान, स्वामिका में लगाया गया हस्ताक्षर शिविर

 

निखिल शर्मा कि रिपोर्ट 

पलवल/स्वामिका। गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने और देशभर में गोवध पूर्णतः बंद कराने की मांग को लेकर संत-महात्माओं, गौ भक्तों और सनातन धर्म से जुड़े लोगों द्वारा देशव्यापी ‘गौ सम्मान आह्वान अभियान’ चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत पूरे देश में अधिक से अधिक लोगों से हस्ताक्षर करवाकर इस मांग को सरकार तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

 

अभियान से जुड़े प्रतिनिधि ने बताया कि अब तक लगभग 15 करोड़ हस्ताक्षर एकत्र किए जा चुके हैं, जबकि 30 करोड़ से अधिक हस्ताक्षर जुटाने का लक्ष्य रखा गया है। इस अभियान में देशभर के संत-महात्मा, गौ रक्षक, गौ भक्त और सनातनी समाज के लोग सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

इसी कड़ी में हरियाणा के पलवल क्षेत्र की गौ रक्षक टीम द्वारा रथ यात्रा निकाली जा रही है। यह रथ यात्रा गांव-गांव और घर-घर पहुंचकर लोगों को अभियान से जोड़ने तथा गौ माता के समर्थन में हस्ताक्षर करवाने का कार्य कर रही है।

अभियान के अंतर्गत धार्मिक आयोजनों और मेलों में भी विशेष हस्ताक्षर शिविर लगाए जा रहे हैं। इसी क्रम में स्वामिका गांव स्थित स्वामी दयाल बाबा के पावन मंदिर परिसर में हस्ताक्षर शिविर लगाया गया। यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा के दर्शन के लिए पहुंचे। आयोजकों के अनुसार, आगामी मेले को देखते हुए यहां विशेष तैयारियां की गई हैं।

अभियान से जुड़े प्रतिनिधि ने बताया कि पेलक सहित अन्य धार्मिक आयोजनों वाले स्थानों पर भी ऐसे शिविर लगाए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक लोगों को इस अभियान से जोड़ा जा सके।

अभियान का उद्देश्य गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचकर गौ माता के सम्मान, उन्हें राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने तथा गोवध पर पूर्ण प्रतिबंध की मांग को जनसमर्थन दिलाना है।

*हमारे यूट्यूब चैनल Deobhog news express को सब्सक्राइब करें*

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
error: Content is protected !!