बंधक बनाकर पिटाई से युवक की मौत, बहन ने पत्नी पर लगाया साजिश का आरोप*
बंधक बनाकर पिटाई से युवक की मौत, बहन ने पत्नी पर लगाया साजिश का आरोप*

*बंधक बनाकर पिटाई से युवक की मौत, बहन ने पत्नी पर लगाया साजिश का आरोप*
प्रशांत दुबे कि रिपोर्ट
*प्रतापगढ़।* थाना मांधाता के ग्राम अहिना निवासी शिवराम पटेल की मौत के मामले में बहन संगीता पटेल की तहरीर ने नया मोड़ ला दिया है। तहरीर में बंधक बनाकर मारपीट और हत्या का गंभीर आरोप लगाया गया है।
तहरीर के अनुसार, 20 नवंबर को सुबह सात बजे शिवराज पटेल को उनके ससुर राजबहादुर पटेल निवासी बाकाजलालपुर और हरिश्चंद्र पटेल निवासी अहिना समेत अन्य लोग जबरदस्ती मोटरसाइकिल पर बैठाकर ले गए। आरोप है कि रात ग्यारह बजे तक उन्हें बंधक बनाकर रखा गया। फिर मदारी गांव से जामताली पुल और मदारी पुल के बीच मारने की नियत से बुरी तरह पीटा गया।
घायल को नाजुक हालत में छोड़कर आरोपी मौके से भाग गए। जिला अस्पताल प्रतापगढ़ में इलाज के दौरान 22 नवंबर को उनकी मौत हो गई।
तहरीर में सबसे बड़ा आरोप यह है कि शिवराम ने अस्पताल में बताया कि यह वारदात शिवराज की पत्नी के कहने पर कराई गई। प्रार्थिनी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल सभी आरोप जांच के दायरे में हैं और जांच पूरी होने से पहले किसी को दोषी नहीं माना जा सकता। परिजन न्याय की मांग कर रहे हैं और पूरे क्षेत्र की नजर अब पुलिस की जांच पर टिकी है।




