NH-130C पर बड़ा सड़क हादसा, तेज रप्तार कार बाइक को रौंदते हुए खेत में जा घुस
NH-130C पर बड़ा सड़क हादसा, तेज रप्तार कार बाइक को रौंदते हुए खेत में जा घुसी
NH-130C पर बड़ा सड़क हादसा, तेज रप्तार कार बाइक को रौंदते हुए खेत में जा घुस

देवभोग। राष्ट्रीय राजमार्ग NH-130C पर चिचिया और बरबहली के बीच एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। रायपुर की ओर जा रही एक कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी बाइक को रौंदते हुए खेत में पलट गई। हादसे में कार सवार लोग बाल-बाल बच गए।
मिली जानकारी के अनुसार, कार में चार लोग सवार थे।
देवभोग से रायपुर कि जा रही थी जानकारी के मुताबिक कार में सवार मोखागुड़ा निवासी बताया जा रहा है
दुर्घटना की सूचना मिलने पर 112 की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवभोग पहुंचाया। अस्पताल में चारों का उपचार किया जा रहा है। हादसे में चारों को मामूली चोटें आई हैं।
इस दुर्घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं होने से लोगों ने राहत की सांस ली। NH-130C पर हुए इस हादसे के बाद एक बार फिर सड़क सुरक्षा और सावधानीपूर्वक वाहन चलाने की आवश्यकता सामने आई है।




