टूटे पैर से भी नहीं टूटा हौसला, अधिवक्ता मुकीम खान ने जीते 3 मेडल*
टूटे पैर से भी नहीं टूटा हौसला, अधिवक्ता मुकीम खान ने जीते 3 मेडल*

*टूटे पैर से भी नहीं टूटा हौसला, अधिवक्ता मुकीम खान ने जीते 3 मेडल*
प्रशांत दुबे कि रिपोर्ट
*मानधाता (प्रतापगढ़)।* लखनऊ विश्वविद्यालय के मैदान में आयोजित 24वीं मास्टर एथलेटिक चैंपियनशिप मीट में मानधाता ब्लॉक के दो सपूतों ने शानदार प्रदर्शन कर जिले का मान बढ़ा दिया है।
चमरूपुर गांव निवासी अधिवक्ता एवं वरिष्ठ पत्रकार (दैनिक जागरण) मोहम्मद मुकीम खान ने 2 गोल्ड और 1 सिल्वर मेडल जीतकर इतिहास रच दिया। 31 अक्टूबर और 1 नवंबर को आयोजित इस दो दिवसीय प्रतियोगिता में मुकीम खान ने 800 मीटर दौड़ 2 मिनट 30 सेकंड में पूरी कर गोल्ड, 400 मीटर दौड़ 1 मिनट में पूरी कर गोल्ड, और 200 मीटर दौड़ 30 सेकंड में पूरी कर सिल्वर मेडल अपने नाम किया।
सबसे बड़ी बात यह है कि कुछ दिन पहले ही मुकीम खान का पैर टूट गया था, इसके बावजूद उन्होंने मैदान नहीं छोड़ा। चोट से उबरकर मेडल जीतना उनके जज्बे और दृढ़ इच्छाशक्ति को दर्शाता है।
वहीं इसी चैंपियनशिप में चंघईपुर निवासी पूर्व सैनिक मोहम्मद असलम ने भी जलवा बिखेरा। उन्होंने लॉन्ग जंप में 5 मीटर की छलांग लगाकर सिल्वर और 400 मीटर दौड़ व ट्रिपल जंप में गोल्ड मेडल जीतकर क्षेत्र को गौरवान्वित किया।
दोनों खिलाड़ियों की उपलब्धि से पूरे मानधाता क्षेत्र में खुशी की लहर है।




