उत्तर प्रदेश

प्रतापगढ़: गड़वारा बाजार के भव्य भरत मिलाप कार्यक्रम में उमड़ी भारी भीड़, चप्पे-चप्पे पर पुलिस की निगरानी*

प्रतापगढ़: गड़वारा बाजार के भव्य भरत मिलाप कार्यक्रम में उमड़ी भारी भीड़, चप्पे-चप्पे पर पुलिस की निगरानी*

प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश

*प्रतापगढ़: गड़वारा बाजार के भव्य भरत मिलाप कार्यक्रम में उमड़ी भारी भीड़, चप्पे-चप्पे पर पुलिस की निगरानी*

ऋषिकेश पांडेय जिला ब्यूरो प्रतापगढ़

नगर पंचायत गड़वारा बाजार में चल रहे भव्य भरत मिलाप कार्यक्रम में विभिन्न आकर्षक कार्यक्रमों और मेले को देखने के लिए भारी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी। भीड़ की सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस चप्पे-चप्पे पर कड़ी निगरानी कर रही है।

 

थाना प्रभारी अंतू श्री अभिषेक सिरोही महिला-पुरुष पुलिस बल के साथ लगातार मेले की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं और मातहतों को आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे हैं।

 

मेले में आए आगंतुकों के स्वागत-सम्मान के लिए नगर पंचायत गड़वारा के भाजपा नेता नवीन सिंह ने शानदार व्यवस्था की है।

 

विभिन्न दलों की आकर्षक झांकियों की प्रस्तुति देख जनमानस मंत्रमुग्ध हो रहा है। युवाओं का जोश हाई है, डीजे की धुन पर थिरकते युवाओं की भीड़ मेले में समां बांध रही है। पुलिस प्रशासन की सख्ती से अराजक तत्वों के होश पाख्ता हैं। मेले के सफल संचालन में मेला कमेटी के सदस्यों ने शानदार व्यवस्था की है।

*हमारे यूट्यूब चैनल Deobhog news express को सब्सक्राइब करें*

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
error: Content is protected !!