मान्धाता ब्लॉक में स्नातक और शिक्षक MLC चुनाव कड़ी सुरक्षा के बीच जारी, मतदाताओं में दिखा उत्साह*
मान्धाता ब्लॉक में स्नातक और शिक्षक MLC चुनाव कड़ी सुरक्षा के बीच जारी, मतदाताओं में दिखा उत्साह*

*मान्धाता ब्लॉक में स्नातक और शिक्षक MLC चुनाव कड़ी सुरक्षा के बीच जारी, मतदाताओं में दिखा उत्साह*
ऋषिकेश पांडेय, जिला ब्यूरो प्रतापगढ़*
*मान्धाता / प्रतापगढ़।* लखनऊ खंड स्नातक एवं शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए आज मान्धाता ब्लॉक मुख्यालय पर सुबह से ही मतदान प्रक्रिया कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण ढंग से जारी है। मतदाता बड़ी संख्या में पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं।
*चाक-चौबंद रही सुरक्षा व्यवस्था*
पोलिंग बूथ पर पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। मतदाताओं की पहचान और सत्यापन के बाद ही उन्हें बूथ के अंदर प्रवेश दिया जा रहा है।
*भाजपा ने लगाया सहायता शिविर*
भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पोलिंग बूथ के बाहर टेंट लगाकर मतदाताओं की मदद के लिए शिविर लगाया है। शिविर में मतदाताओं को मतदाता पर्ची प्रदान की जा रही है ताकि उन्हें मतदान में किसी प्रकार की असुविधा न हो।
बता दें कि इस चुनाव में भाजपा की ओर से स्नातक एमएलसी पद के लिए *अवनीश सिंह पटेल* और शिक्षक एमएलसी पद के लिए *उमेश द्विवेदी* उम्मीदवार हैं। दोनों प्रत्याशियों को जिताने के लिए भाजपा कार्यकर्ता पूरी ताकत के साथ जुटे हुए हैं।
*भाजपा नेताओं की रही मौजूदगी*
सहायता शिविर में भाजपा नेता पिंटू तिवारी, मंडल अध्यक्ष विजय मौर्य, पूर्व मंडल अध्यक्ष नवीन सिंह, मोनू सिंह, भागीरथी सिंह प्रधान अंबुज शर्मा सहित तमाम भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे और मतदाताओं से संपर्क कर अधिक से अधिक मतदान की अपील करते नजर आए।
समाचार लिखे जाने तक मतदान शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा था।




