प्रतापगढ़ में 21 अक्टूबर से होगी तीन दिवसीय भव्य श्रीराम कथा, कथा व्यास कमल कृष्ण अनुरागी जी महाराज करेंगे अमृतमयी कथा की रसवर्षा🚩*
प्रतापगढ़ में 21 अक्टूबर से होगी तीन दिवसीय भव्य श्रीराम कथा, कथा व्यास कमल कृष्ण अनुरागी जी महाराज करेंगे अमृतमयी कथा की रसवर्षा🚩*

*प्रतापगढ़ में 21 अक्टूबर से होगी तीन दिवसीय भव्य श्रीराम कथा, कथा व्यास कमल कृष्ण अनुरागी जी महाराज करेंगे अमृतमयी कथा की रसवर्षा🚩*
रिपोर्ट: गुलाब जायसवाल ✍️📰देवभोग न्यूज एक्सप्रेस सच के साथ आपकी आवाज जनता तक
रानीगंज, प्रतापगढ़। जनपद प्रतापगढ़ के रानीगंज क्षेत्र अंतर्गत नरी कमासिन, फतेहपुर स्थित श्रीराम जानकी शिव बजरंगबली धाम में 21 से 23 अक्टूबर 2026 तक तीन दिवसीय भव्य सार्वजनिक श्रीराम कथा का आयोजन किया जाएगा। धार्मिक एवं आध्यात्मिक वातावरण में आयोजित होने वाली इस कथा को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है।
सुविख्यात कथा वाचक कमल कृष्ण अनुरागी जी महाराज अपने श्रीमुख से भगवान श्रीराम के जीवन चरित्र, आदर्शों, मर्यादा, त्याग, करुणा और धर्मपरायणता का भावपूर्ण वर्णन करेंगे। कथा का आयोजन प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। कथा के माध्यम से श्रद्धालुओं को प्रभु श्रीराम के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने तथा समाज में प्रेम, सद्भाव, संस्कार और धार्मिक चेतना को मजबूत बनाने की प्रेरणा मिलेगी।
आयोजन के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, 21 अक्टूबर को श्रीराम कथा का शुभारंभ होगा, जबकि 23 अक्टूबर को कथा की पूर्णाहुति संपन्न होगी। इसके उपरांत 24 अक्टूबर को हवन-पूजन एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। मुख्य यजमान हनुमानजी महाराज हैं।
इस धार्मिक आयोजन में आयोजक उमाकांत तिवारी (मुन्ना) निवेदक: धर्मवीर आनंद पाण्डेय (परानुपुर, कुंडा) के साथ संयोजनकर्ता इं. मनीष तिवारी, इं. आशीष तिवारी, अनुपम तिवारी तथा समस्त सहयोगीगण महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।आयोजन मंडल ने क्षेत्र के समस्त धर्मप्रेमी बंधुओं, माताओं, बहनों एवं श्रद्धालुओं से सपरिवार उपस्थित होकर श्रीराम कथा का श्रवण करने और पुण्य लाभ प्राप्त करने की अपील की है।




