विश्वनाथगंज में शहीद अनूप सिंह क्रिकेट टूर्नामेंट 11 अक्टूबर से, प्रवेश निःशुल्क*
विश्वनाथगंज में शहीद अनूप सिंह क्रिकेट टूर्नामेंट 11 अक्टूबर से, प्रवेश निःशुल्क*

*विश्वनाथगंज में शहीद अनूप सिंह क्रिकेट टूर्नामेंट 11 अक्टूबर से, प्रवेश निःशुल्क*
प्रशांत दुबे कि रिपोर्ट
*प्रतापगढ़ / विश्वनाथगंज।* खेल से बनेगा स्वस्थ युवा, मजबूत भारत के संकल्प के साथ विश्वनाथगंज विधानसभा में शहीद अनूप सिंह क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है।
यह टूर्नामेंट 11 अक्टूबर 2026 दिन रविवार को प्रातः 10:00 बजे से बेलखरी बाग, विश्वनाथगंज विधानसभा में खेला जाएगा। इसमें प्रवेश निःशुल्क रखा गया है।
प्रतियोगिता का आयोजन विश्वनाथगंज विधानसभा की समस्त ग्राम पंचायतों के खिलाड़ियों के लिए किया गया है। आयोजकों का उद्देश्य युवाओं का हौसला बढ़ाना, खेल भावना को प्रोत्साहन देना और गांव की प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना है।
आयोजक सुरेन्द्र प्रताप सिंह, 247 विश्वनाथगंज विधानसभा ने सभी क्षेत्रवासियों, सम्मानित जनप्रतिनिधियों, युवाओं, खेल प्रेमियों एवं ग्रामवासियों से सादर आमंत्रित करते हुए अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।




